नई दिल्ली: CPI(M) नेता सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके बड़े बेटे आशीष येचुरी का आज सुबह कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया। मेदांता अस्पताल में आशीष येचुरी का इलाज चल रहा था, जहां आज (22 अप्रैल) सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
सीताराम येचुरी के बेटे के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी , केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख प्रकट किया है|
सीताराम येचुरी ने अपने ट्वीट में लिखा,, "यह बहुत दुख के साथ मुझे सूचित करना पड़ रहा है कि मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को आज सुबह कोविड-19 की वजह से खो दिया है| मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमें आशा दी और जिन्होंने उसका इलाज किया - डॉक्टर, नर्स, फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर, सैनिटेशन वर्कर और अन्य लोग जो हमारे साथ खड़े थे|
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ट्वीट कर कहा, "प्रिय सीताराम येचुरी आशीष के खोने पर हमारी गहरी संवेदना है| इस कठिन समय में हमारे विचार आपके और आपके परिवार के साथ हैं|