नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कोहराम अभी भी जारी है। कोरोना वायरस के रोजाना आने वाले मामलों में जरूर थोड़ी कमी देखी गई है लेकिन मौतों का सिलसिला जारी है| पिछले 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड तोड़ 4205 मौत दर्ज की गई हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 3,48,421 मामले दर्ज किए गए हैं| इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,33,40,938 हो गई है|
केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,48,421 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,33,40,938 हुई। 4205 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,54,197 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,099 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,93,82,642 है।
देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,52,35,991 हो गया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार ,''भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,75,83,991 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,83,804 सैंपल कल टेस्ट किए गए|