नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| मंगलवार की सुबह तक देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 2 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर गई|
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ,'भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,57,229 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,02,82,833 हुई। 3,449 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,22,408 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,47,133 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,66,13,292 है।
देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,89,32,921 हो गया है| भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार ,'' भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,33,10,779 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,63,742 सैंपल कल टेस्ट किए गए|