नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप से चुकी है और लाखों लोगों को रोजाना संक्रमित कर रही है। इस दूसरी लहर में सबसे चिंताजनक बात यह है कि कोरोना का डबल म्यूटेशन तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है और सीधा मरीजों के फेफड़ों पर असर डाल रहा है, जिससे उन्हेंं सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,60,960 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,79,97,267 हुई। 3,293 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,01,187 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,78,709 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,48,17,371 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,56,182 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,78,27,367 हुआ।
भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,27,03,789 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,23,912 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) COVID19