रेलवे ने काउंटरों पर भीड़ कम करने और सामाजिक दूरी के सुनिश्चित करने के लिए 'UTS Mobile App 'की सुविधा की शुरू
नई दिल्ली: टिकट काउंटरों पर भीड़ भाड़ कम करने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बिक्री की सेवा श…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
रेलवे ने काउंटरों पर भीड़ कम करने और सामाजिक दूरी के सुनिश्चित करने के लिए 'UTS Mobile App 'की सुविधा की शुरू | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: टिकट काउंटरों पर भीड़ भाड़ कम करने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बिक्री की सेवा शुरू की जा रही है।
भारतीय रेलवे अनारक्षित रेल सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की तैयारी में है। यात्रियों द्वारा अनारक्षित टिकटों के लिए की जाने वाली बुकिंग में उन्हें असुविधा से बचाने और टिकट काउंटरों पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला किया गया है। यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप सुविधा उपनगरीय खंडों में उपलब्ध कराई जाएगी।
इस सुविधा को रेल मंडलों के गैर उपनगरीय क्षेत्रों में भी फिर से शुरू किए जाने की संभावना है। सभी रेल मंडलों को यह निर्देश दिया गया है कि जब भी अनारक्षित रेल सेवाएं शुरू की जाएं, संबंधित रेल मंडल अनारक्षित टिकट जारी करने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप सुविधा को सक्रिय करें।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।