नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है| 21 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 55 लाख के करीब पार पहुँच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 86,961 नए केस सामने आए और 1,130 मौतें हुई हैं।इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 54,87,581 हो गई|देश में अब तक COVID-19 से 87,882 लोगों की जान जा चुकी है|
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 86961 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 54,87,580 हो गई है| वहीं इस दौरान 1130 लोगों की मौत हुई है| देश में अब तक कोरोनावायरस से 87,882 लोगों की मौत हो चुकी है|एक दिन में 93,356 मरीज ठीक हुए हैं| अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 43,96,399 है| राहत की बात ये है कि नए संक्रमण से ज़्यादा संख्या ठीक होने वालों की है|