नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है| 22 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 55 लाख 63 हजार के करीब पार पहुँच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 75,083 नए केस सामने आए और 1,053 मौतें हुई हैं।इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 55,62,664 हो गई| देश में अब तक COVID-19 से 88,935 लोगों की जान जा चुकी है|
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आकंड़ों के अनुसार,''पिछले 24 घंटों में 75,083 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 1,053 लोगों की मौत हुई है|देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 55,62,664 हुई जिसमें 9,75,861 एक्टिव मामले, 44,97,868 ठीक/ विस्थापित/डिस्चार्ज मा??ले और 88,935 मौतें शामिल हैं|