मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसान बिल पास होने पर अमित शाह ने कृषि क्षेत्र में विकास के एक अभूतपूर्व युग की शुरुआत बताया, बोले-MSP की व्यवस्था बनी रहेगी व सरकारी खरीद भी रहेगी जारी

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कृषि से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयकों को संसद द्वारा पारित किए जाने को भारत के कृषि क्षेत्र में विकास के एक अभूतपूर्व युग की शुरुआत बताया है।अपने ट्वीट्स मे…

किसान बिल पास होने पर अमित शाह ने कृषि क्षेत्र में विकास के एक अभूतपूर्व युग की शुरुआत बताया, बोले-MSP की व्यवस्था बनी रहेगी व सरकारी खरीद भी रहेगी जारी
किसान बिल पास होने पर अमित शाह ने कृषि क्षेत्र में विकास के एक अभूतपूर्व युग की शुरुआत बताया, बोले-MSP की व्यवस्था बनी रहेगी व सरकारी खरीद भी रहेगी जारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने कृषि से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयकों को संसद द्वारा पारित किए जाने को भारत के कृषि क्षेत्र में विकास के एक अभूतपूर्व युग की शुरुआत बताया है।अपने ट्वीट्स में अमित शाह ने कहा कि “आज संसद में कृषि से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयकों का पारित होना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हमारे किसानों के समग्र विकास एवं कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के प्रति उनके अटूट संकल्प को दर्शाता है”।




केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “दशकों तक किसानों के वोट लेकर उन्हें अंधकार और गरीबी में रखने वाले लोग आज फिर किसानों के हित के सबसे बड़े निर्णय का विरोध कर उन्हें भड़काने व गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि,''मैं किसान भाइयों को विश्वास दिलाता हूँ कि आपके हितों के लिए अगर कोई सोचता है तो वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं”।



अमित शाह ने यह भी कहा कि “मोदी सरकार के यह कृषि सुधार हमारे किसान भाइयों का हक मारने वाले बिचौलियों से उन्हें मुक्त करेंगे और साथ ही उनकी उपज को कहीं भी बेचने व उसका सही दाम दिलवाकर उनकी आय बढ़ाने में एक सकारात्मक भूमिका निभाएँगे। इस निर्णय के बाद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)की व्यवस्था बनी रहेगी व सरकारी खरीद भी जारी रहेगी”।




राज्यसभा ने आज  ‘कृषक उपज व्‍यापार और वाणिज्‍य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020’ तथा ‘कृषक (सशक्‍तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्‍वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020’ को मंजूरी दी।लोकसभा में ये दोनों विधेयक बृहस्पतिवार(17 सितंबर, 2020) को पारित हुए थे।

















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।