नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| पिछले 24 घंटे में COVID-19 के सबसे ज्यादा 86,432 नए केस सामने आए| 5 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 40 लाख 23 हजार के पार पहुँच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 86,432 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 40,23,179 तक पहुंच गई है| पिछले 24 घंटों में COVID19 से 1,089 और मौतों के साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 69,561 हो गई है|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86,432 मामले सामने आए और 1,089 मौतें हुईं। देश में COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 40,23,179 है, जिसमें 8,46,395 सक्रिय मामले, 31,07,223 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 69,561 मौतें शामिल हैं|