मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा सरकार में महंगाई का चल रहा अमृत काल: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई का अमृतकाल चल रहा है। भाजपा ने चुनाव में महंगाई को लेकर जनता से झूठा वादा किया। भाजपा की आर्थि…

भाजपा सरकार में महंगाई का चल रहा अमृत काल: अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में महंगाई का चल रहा अमृत काल: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई का अमृतकाल चल रहा है। भाजपा ने चुनाव में महंगाई को लेकर जनता से झूठा वादा किया। भाजपा की आर्थिक नीतियां पूरी तरह से विफल है। महंगाई को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा है। भाजपा की सरकार जबसे सत्ता में आई है महंगाई निरन्तर बढ़ रही है। डीजल, पेट्रोल, गैस, रसोई गैस की कीमतें पहले से ही बढ़ी हुई है। भाजपा सरकार में पेट्रोलियम पदार्थों पर मिलने वाली सब्सिडी लगभग खत्म कर दी गई है।  



 अखिलेश यादव ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाने के बाद भाजपा ने खाद्य तेलों और दाल, चावल, आटा के दाम बढ़ा दिए। अब सब्जियों के आसमान छूती कीमतों ने जनता की कमर तोड़ दी है। लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता कराह रही है। भाजपा सरकार में जमकर कालाबाजारी हो रही है। सरकार को बताना चाहिए कि आखिर इस महंगाई का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है?   



 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां गरीब, किसान, मध्यमवर्ग विरोधी है। भाजपा की नीतियां पूंजीपतियों और चंद उद्योगपतियों के लिए है। बाकी आम जनता को भाजपा झूठे वादों के जरिए गुमराह कर रही है। भाजपा की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय और अत्याचार से आम जनता में निराशा है। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।