नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट को आज सुबह हैक किया गया। मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अब अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट को आज 12 जनवरी को सुबह को हैक कर लिया गया। हैकर्स ने मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल (MIB_India) का नाम बदलकर Elon Musk रख दिया था।
हालांकि, बाद में ट्विटर अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया। इस बात की जानकारी MIB_India ने ट्वीट के जरिए दी है। हैकर्स ने अकाउंट के नाम के अलावा प्रोफाइल पिक्चर की जगह मछली की तस्वीर लगा दी थी।
अकाउंट को हैक करने के बाद एलन मस्क की फोटो के साथ एक लिंक शेयर किया गया था जिसके साथ समथिंग अमेजिंग कैप्शन था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अकाउंट को हैक करने के बाद प्रोफाइल नेम में एलन मस्क लिखा गया था। हैकर्स ने अकाउंट की प्रोफाइल फोटो और कवर फोटो को भी बदल दिया था।
अकाउंट हैक होने के बाद हैकर्स ने कुछ ही समय में कई तरह के ट्वीट अकाउंट से किए, जिन्हें बाद में अकाउंट रिस्टोर करने के बाद दटा दिया गया।
अकाउंट हैक करने के बाद इस हैंडल से GREAT JOB! और SOMETHING AMAZZING!!! ट्वीट किए गए। साथ ही, ट्विटर हैंडल के फॉन्ट के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। सूचना मिलने के बाद भारत सरकार की CERT यानी भारतीय कम्प्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट को रिस्टोर कर दिया गया है। MIB_India के ट्विटर हैंडल पर 1.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।MIB_India ने अपने ट्वीट में बताया कि अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है।