मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अंतरिम बजट 2024-25: लखपति दीदी बनाने के लक्ष्‍य को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया जाएगा- वित्‍त मंत्री

करीब एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में दी गई मददनई दिल्‍ली: वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए घोषणा की कि लखपति दीदी के लक्ष्‍य…

अंतरिम बजट 2024-25: लखपति दीदी बनाने के लक्ष्‍य को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया जाएगा- वित्‍त मंत्री
अंतरिम बजट 2024-25: लखपति दीदी बनाने के लक्ष्‍य को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया जाएगा- वित्‍त मंत्री | फ़ोटो: TVL News

करीब एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में दी गई मदद



नई दिल्‍ली: वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए घोषणा की कि लखपति दीदी के लक्ष्‍य को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया गया है।


केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने कहा कि नौ करोड़ महिलाओं के साथ 83 लाख स्‍वयं-सहायता समूह (एसएचजी) सशक्तिकरण और आत्‍मनिर्भर बनने के साथ ग्रामीण सामाजिक-आ‍र्थिक परिवेश में बदलाव ला रहे हैं। इनकी सफलता से पहले ही करीब एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में मदद मिल चुकी है। वे दूसरों के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्‍हें सम्‍मान देकर उनकी उपलब्धियों को मान्‍यता दी जाएगी। वित्‍त मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए लखपति दीदी बनाने का लक्ष्‍य बढ़ाया गया है।


वित्‍त मंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का यह पक्‍का विश्‍वास है कि हमें चार प्रमुख जातियों पर ध्‍यान देना चाहिए और ये जातियां हैं ‘गरीब’,  ‘महिलाएं’, ‘युवा’ और ‘अन्‍नदाता’। ‘’उनकी जरूरतें, उनकी आकांक्षाएं और उनका कल्‍याण हमारी सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। जब वे प्रगति करते हैं तो देश प्रगति करता है।‘’ उन्‍होंने कहा कि सभी चारों के जीवन को बेहतर बनाने और उनके सशक्तिकरण और कल्‍याण में सरकार के समर्थन की आवश्‍यकता होगी और यह  उन्‍हें प्राप्‍त होगा, जिससे कि देश आगे बढ़ेगा।


उन्‍होंने आगे कहा कि सरकार विकास के दृष्टिकोण को ध्‍यान में रखते हुए काम कर रही है जोकि सर्वांगीण,  सर्वस्‍पर्शी और सर्वसमावेशी है। यह हर स्‍तर पर सभी जातियों और लोगों तक  पहुंचेगा। सरकार 2047 तक देश को ‘विकसित भारत बनाने की दिशा में काम कर रही है। ‘’इस लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए हमें लोगों की क्षमता को बेहतर और उन्‍हें सशक्‍त बनाना होगा।‘

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।