नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-01 ( Earth Observation Satellite EOS-01 ) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया और साथ ही नौ अंतर्राष्ट्रीय उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किए हैं|
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार शाम को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से PSLV-C49 प्रक्षेपण यान से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (EOS-01) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया| पहले से तय समय दोपहर 3.02 बजे से 10 मिनट की देरी से हुई इस लॉन्चिंग में नौ विदेशी कस्टमर सैटेलाइट को भी लॉन्च किया गया।
इसरो प्रमुख के सिवान ने कहा,''यह मिशन इसरो के लिए बहुत खास और असामान्य है। अंतरिक्ष गतिविधि 'घर से काम' से नहीं की जा सकती। प्रत्येक इंजीनियर को लैब में उपस्थित होना होगा। जब इस तरह के मिशनों के बारे में बात की जाती है, तो प्रत्येक तकनीशियन, कर्मचारी को एक साथ काम करना होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सफल लॉन्चिंग के लिए इसरो को बधाई दी है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''मैं ISRO और भारत की स्पेस इंडस्ट्री को PSLV-C49/EOS-01 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई देता हूं। हमारे वैज्ञानिकों ने COVID-19 के दौरान कई बाधाओं को पार करते हुए समय पर काम पूरा किया |