मुख्य सामग्री पर जाएँ
21 अक्टूबर 2026

बुरी मानसिकता है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बढावा देती है':उत्तराखंड के CM टीएस रावत के 'महिलाओं पर फटी जींस' के बयान पर सपा सांसद जया बच्चन

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 'फटी जीन्स पहने वाली महिलाएं समाज को क्या संस्कार देंगी' बयान को सपा सांसद जया बच्चन ने कड़ी निंदा की है| उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत…

बुरी मानसिकता है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बढावा देती है':उत्तराखंड के CM टीएस रावत के 'महिलाओं पर फटी जींस' के बयान पर सपा सांसद जया बच्चन
बुरी मानसिकता है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बढावा देती है':उत्तराखंड के CM टीएस रावत के 'महिलाओं पर फटी जींस' के बयान पर सपा सांसद जया बच्चन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 'फटी जीन्स पहने वाली महिलाएं समाज को क्या संस्कार देंगी' बयान को सपा सांसद जया बच्चन ने कड़ी निंदा की है|  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 'महिलाओं के फटी जीन्स' बयान पर सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि,'आज के जमाने में आप इस तरह की बात करते है और कपड़े से आप निर्णय लेंगे कि कौन संस्कारी है.. कौन नहीं। ये बहुत गलत बात है|






तीरथ सिंह रावत के 'महिलाओं के फटी जीन्स' बयान पर जया बच्चन ने कहा कि,''इस तरह का स्टेटमेंट एक प्रदेश मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती। ऊंचे पद पर बैठे लोगों को सोच समझकर पब्लिक स्टेटमेंट देना चाहिए। आज के जमाने में आप इस तरह की बात करते है और कपड़े से आप निर्णय लेंगे कि कौन संस्कारी है.. कौन नहीं। ये बहुत गलत बात है| यह बुरी मानसिकता है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को प्रोत्साहित करती है|




बता दें,''उत्तराखंड के  देहादून में आयोजित एक कार्यक्रम में तीरथ सिंह रावत ने एक बयान में महिलाओं के फटी जींस पहनने को लेकर टिप्पणी की और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ऐसी महिलाएं घर पर अपने बच्चों को सही माहौल दे सकती हैं|उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत ने कहा कि,''मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से आ रहा था। मेरे बगल में एक बहनजी बैठी थी। मैंने उनकी तरफ देखा नीचे गम बूट थे। जब और ऊपर देखा तो जींस घुटने से फटी हुई थी। 2 बच्चे उनके साथ में थे। महिला NGO चलाती है। समाज के बीच में जाती हो। क्या संस्कार दोगे?



रावत ने कहा कि,''मैं एक दिन जयपुर से आ रहा था, अगले दिन करवाचौथ था...जब मैं जहाज में बैठा और मेरे साथ दो दिन लोग थे| मेरे साथ के लोगों ने कहा कि करवाचौथ है, जाना तो है|  सालभर नाराज रखते हैं, तो एक दिन तो खुश रखना है|



रावत ने कहा,'' जहाज में मेरे बगल में एक बहनजी बैठी थीं, बातचीत हुई और जब मैंने उनकी तरफ देखा तो नीचे गम बूट थे, जब और ऊपर देखा तो घुटने फटे थे... जब घुटने देखे तो मैंने पूछा कि कहां जाना है, तो महिला ने बोला दिल्ली जाना है|  रावत ने आगे कहा- मैंने महिला से पूछा-क्या करती हैं, एनजीओ चलाती हूं (महिला ने कहा) |  CM रावत ने महिला से कहा ,''एनजीओ चलाती हूं, घुटने फटे दिखते हैं, समाज के बीच में जाती हो। क्या संस्कार दोगे?



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।