मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“ यह राजनीति से नहीं...” : घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती पर बोले हरदीप पुरी

नई दिल्ली: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कहा,“ यह राजनीति से प्रेरित नहीं है, यह नागरिकों के प्रति सच्…

“ यह राजनीति से नहीं...” : घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती पर बोले हरदीप पुरी
“ यह राजनीति से नहीं...” : घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती पर बोले हरदीप पुरी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कहा,“ यह राजनीति से प्रेरित नहीं है, यह नागरिकों के प्रति सच्ची भावना से प्रेरित है।”



हरदीप पुरी ने कहा,“पूरा देश इस फैसले का जोरदार स्वागत कर रहा है...लोगों को सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कमी मिलेगी और सिलेंडर की कीमतें 1100 रुपये से घटकर 900 रुपये हो जाएंगी...यह राजनीति से प्रेरित नहीं है, यह नागरिकों के प्रति सच्ची भावना से प्रेरित है। यह एक भाई का अपनी बहनों को उपहार है..।”



घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।"



यह भी पढ़ें: ₹200 सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन मुफ्त...



आगामी चुनावों पर नजर रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सभी कनेक्शन धारकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि,'' प्रधानमंत्री मोदी ने सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का फैसला किया है...रक्षा बंधन के मौके पर देश की महिलाओं को यह पीएम नरेंद्र मोदी का तोहफा है | 



केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि,''...घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। वहीं, 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे...'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है...लेकिन रेट कम होने से उन्हें भी फायदा होगा, यानी 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये प्रति सिलेंडर की बचत होगी..।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।