नई दिल्ली: Bharat Jodo Yatra Day 108: कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” (Bharat Jodo Yatra) 108वें दिन आज शनिवार शाम को दिल्ली के लाल किला पहुंच चुकी है | दिग्गज एक्टर कमल हासन भी शनिवार को इस यात्रा में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए| इसके बाद लाल किले से जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया और बीजेपी पर निशाना साधा|मोदी सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “हिन्दुस्तान जानता है कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार है।
राहुल गांधी ने कहा, “पूरा देश जानता है कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार है। मैं 2,800 किमी चला, मुझे कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं दिखी मगर मैं जब भी न्यूज चैनल खोलता हूं तो हमेशा नफरत-हिंसा दिखाई देती है| राहुल गांधी ने कहा, “ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये आपका ध्यान इधर से उधर लेकर जाना चाहते हैं। जो सच्चे मुद्दे हैं उस पर आपका ध्यान गलती से भी नहीं चला जाए|”
कांग्रेस सांसद ने कहा,“अगर इस देश को कोई रोजगार दे सकता है तो वो किसान और छोटे व्यापारी दे सकते हैं क्योंकि ये देश में लाखों हैं। ये लोग 24 घंटे लगे रहते हैं। इनके लिए बैंक के दरवाजे बंद रहते हैं| हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों को 1 लाख करोड़, 2 लाख करोड़, 3 लाख करोड़ आसानी से दे दिया जाता है मगर ये (किसान और छोटे व्यापारी) बैंक के सामने जाते हैं तो इनको धकेलकर निकला दिया जाता है|
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,“भारत जोड़ो यात्रा से BJP डर गई है इसलिए कोरोना का बहाना हो रहा है।PM ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा कि देश में कोरोना बढ़ रहा है इसका प्रचार करो। प्रचार करके PM संसद में मास्क लगाकर आए और मैंने उन्हें बाहर देखा जहां वे बिना मास्क के थे|