नई दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मिली अंतरिम सुरक्षा 10 नवंबर तक बढ़ा दी है| 10 नवंबर को नियमित जमानत व अन्य लंबित आवेदनों पर सुनवाई होनी है। कोर्ट ने ईडी को सभी पक्षों को चार्जशीट और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
बता दें कि, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ की रंगदारी के मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 26 सितंबर, 2022 को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 अक्टूबर तक अंतरिम ज़मानत दी थी और मामले की अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को तय की थी। मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अपनी नियमित जमानत याचिका के सिलसिले में शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं|
यह भी पढ़ें: सुकेश के गुनाहों के बारे में जानती थी जैकलीन, फिर भी पैसे- महंगे तोहफे लेती रहीं
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में 10 नवंबर तक अंतरिम संरक्षण दिया| नियमित जमानत और अन्य लंबित आवेदनों पर अगली सुनवाई 10 नवंबर को निर्धारित की गई है। अदालत ने ईडी को सभी पक्षों को चार्जशीट और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
जैकलीन और मीडिएटर पिंकी ईरानी से पूछताछ: अभिनेत्रियों को ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलाती थीं ईरानी
22 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेत्री फर्नांडीज सुनवाई के लिए अपने वकील प्रशांत पाटिल के साथ अदालत में पेश हुईं। 17 अगस्त को दिल्ली की एक अदालत में चंद्रशेखर के खिलाफ मामले में जांच एजेंसी (ED) द्वारा दायर एक पूरक आरोप पत्र में फर्नांडीज को आरोपी के रूप में बताया गया था।
दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज और मीडिएटर पिंकी ईरानी से की पूछताछ