मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बीजेपी अपने सहयोगी दलों की भी नहीं करती कद्र: NDA के सहयोगी दलों से जसबीर सिंह गिल की अपील-किसानों के पक्ष में आएं और NDA को दें तिलांजलि

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा कि,''बीजेपी अपने सहयोगी दलों की भी कद्र नहीं करती है। सबसे पुराने सहयोगी अकाली दल और अब हनुमान बेनीवाल ने NDA छोड़ दिया। अरुणाचल प्रदेश में JDU के 6 वि…

बीजेपी अपने सहयोगी दलों की भी नहीं करती कद्र: NDA के सहयोगी दलों से जसबीर सिंह गिल की अपील-किसानों के पक्ष में आएं और NDA को दें तिलांजलि
बीजेपी अपने सहयोगी दलों की भी नहीं करती कद्र: NDA के सहयोगी दलों से जसबीर सिंह गिल की अपील-किसानों के पक्ष में आएं और NDA को दें तिलांजलि | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा कि,''बीजेपी अपने सहयोगी दलों की भी कद्र नहीं करती है। सबसे पुराने सहयोगी अकाली दल और अब हनुमान बेनीवाल ने NDA छोड़ दिया। 



 अरुणाचल प्रदेश में JDU के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर जसबीर सिंह गिल ने कहा कि,JDU के साथ ये बिहार में सरकार चला रहे हैं, अरूणाचल में उनके 6 विधायकों को भाजपा में शामिल करा लिया| 



कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा कि,मेरी NDA के दूसरे सहयोगी दलों से अपील है कि वे किसानों के पक्ष में आएं और NDA को तिलांजलि दें|




बता दें कि तीन कृषि कानूनों (Three Farm laws) के विरोध में बीजेपी की सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Rashtriya Loktantrik Party) ने एनडीए (National Democratic Alliance) से नाता तोड़ लिया हैं| 26 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने कृषि कानून को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाता तोड़ लिया।



राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने शनिवार शाम को एलान किया कि,''मेरी पार्टी तीन कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) छोड़ दिया है| आरएलपी के संयोजक और राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने हजारों किसानों की उपस्थिति में अलवर जिले में शाहजहांपुर-खेड़ा सीमा पर अपनी पार्टी के एनडीए से अलग होने की घोषणा की।



राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा,''मैंने तीन कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) छोड़ दिया है| केंद्र सरकार कृषि बिलों को वापिस न लेने पर अड़ी हुई है। ये तीनों बिल किसानों के खिलाफ हैं इसीलिए मैंने NDA छोड़ दी है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।