मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मैं पहले ही खेद व्यक्त कर चुका हूं, 'आइटम' वाले बयान पर राहुल गांधी की नाराजगी के बाद बोले कमलनाथ- मेरा लक्ष्य किसी को अपमानित करने का नहीं...

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में मंत्री इमरती देवी को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा आइटम कहे जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है।कमलनाथ के इमरती देवी को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस नेता रा…

मैं पहले ही खेद व्यक्त कर चुका हूं, 'आइटम' वाले बयान पर राहुल गांधी की नाराजगी के बाद बोले कमलनाथ- मेरा लक्ष्य किसी को अपमानित करने का नहीं...
मैं पहले ही खेद व्यक्त कर चुका हूं, 'आइटम' वाले बयान पर राहुल गांधी की नाराजगी के बाद बोले कमलनाथ- मेरा लक्ष्य किसी को अपमानित करने का नहीं... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में मंत्री इमरती देवी को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा आइटम कहे जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है।कमलनाथ के इमरती देवी को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नाराजगी जताई है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमलनाथ के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और उन्होंने कहा है कि,'मुझे इस प्रकार की भाषा पसंद नहीं|



जब कमलनाथ से पूछा गया कि राहुल गांधी ने आपके बयान पर नाराजगी जताई है तो उन्होंने कहा राहुल गांधी जी की अपनी राय है और आगे कहा,'' अगर किसी को अपमान महसूस हुआ है, तो मैं पहले ही खेद जता चुका हूं। कमलनाथ ने कहा कि,''मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मैंने किस संदर्भ में बयान दिया था|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताने पर कमलनाथ ने कहा कि,''वो राहुल जी की राय है। मैं क्यों माफी मांगूगा, मैंने कल कह दिया कि मेरा लक्ष्य किसी को अपमानित करने का नहीं था और अगर कोई अपमानित अहसास करता है तो मुझे खेद है| कमलनाथ ने कहा कि,'' मैं साफ कर चुका है, अब इसमें और कुछ कहने की जरूरत नहीं है...



कमलनाथ ने कहा कि,''जब मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था तो मुझे माफी क्यों मांगनी चाहिए? अगर किसी को अपमान महसूस हुआ, तो मैं पहले ही खेद व्यक्त कर चुका हूं।




दरअसल, राहुल गांधी ने मंगलवार को कमलनाथ की टिप्पणी नाराजगी व्यक्त की| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कमलनाथ जी मेरी पार्टी के हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे उस प्रकार की भाषा पसंद नहीं है जिसका उन्होंने इस्तेमाल किया। मैं इसकी सराहना नहीं करता, चाहे वह कोई भी हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।