मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केरल विधानसभा चुनाव 2021: केरल में पहले और आखिरी चरण का मतदान सम्पन्न, शाम 7 बजे तक 70.04% मतदान

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनावों के लिए पहले और आखिरी चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है| केरल में मंगलवार सुबह 7 बजे से 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। पहले और आखिरी चरण के लिए शाम 7 बजे तक 70.0…

केरल विधानसभा चुनाव 2021: केरल में पहले और आखिरी चरण का मतदान सम्पन्न, शाम 7 बजे तक 70.04% मतदान
केरल विधानसभा चुनाव 2021: केरल में पहले और आखिरी चरण का मतदान सम्पन्न, शाम 7 बजे तक 70.04% मतदान | फ़ोटो: TVL News

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनावों के लिए पहले और आखिरी चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है| केरल में मंगलवार सुबह 7 बजे से 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। पहले और आखिरी चरण के लिए शाम 7 बजे तक 70.04% मतदान हुआ|



केरल में सत्‍तारूढ़ सीपीएम के नेतृत्‍व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ), विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्‍व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) और बीजेपी के एनडीए ने चुनावों को लेकर जबर्दस्‍त प्रचार किया है। राज्‍य के सीएम पिनराई विजयन, उनकी कैबिनेट के सात सहयोगी, विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी समेत 957 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से कहा- मतदान करिए, भारत को आप से उम्मीद है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें, क्योंकि देश को उनसे उम्मीदें हैं।




उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज अपना वोड डालिए। भारत आपसे उम्मीद कर रहा है।’’ वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों-भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।’’ गौरतलब है कि असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।




केरल विधानसभा चुनाव 2021




विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 7:11 बजे तक असम में 82.29%, केरल में 70.04%, पुदुचेरी में 78.13%, तमिलनाडु 65.11% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।



विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 5:34 बजे तक असम में 78.94%, केरल में 69.95%, पुदुचेरी में 77.90%, तमिलनाडु 63.47% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।




भाजपा के कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने मंगलवार को दावा किया कि केरल में 2016 में हुये विधानसभा चुनाव में एक सीट हासिल कर अपना खाता खोलने वाली भारतीय जनता पार्टी इस साल कम से कम दस सीट जीतेगी। केरल में विधानसभा के लिये मंगलवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। प्रदेश में विधानसभा की 140 सीटें हैं। पुत्तूर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुये भाजपा नेता ने भरोसा जताया कि पार्टी मंजेश्वर एवं कासरगोड़ विधानसभा सीटों पर जीतेगी। भाजपा के केरल प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन, मंजेश्वर से पार्टी के उम्मीदवार हैं ।




विधानसभा चुनाव में दोपहर 2:02 बजे तक का मतदान प्रतिशत—  असम- 53.23% केरल- 47.39% पुडुचेरी- 53.35% तमिलनाडु- 40.93% पश्चिम बंगाल-53.89%




केरल: अभिनेता मामूट्टी ने एर्नाकुलम में मतदान किया



केरल: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी.मुरलीधरन ने तिरुवनंतपुरम में विधानसभा चुनाव में मतदान किया।




विधानसभा चुनाव में दोपहर 01 बजे तक का मतदान प्रतिशत—  Assam 53.23%, Kerala 47.28%, Puducherry 53.76%, Tamil Nadu 39.00% and West Bengal 53.89%



केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। 



केरल: वित्त मंत्री डॉ. थॉमस इसाक ने अलप्पुझा में मतदान किया। 



-कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एकके एंटनी ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के जगती स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में बने पोलिंग बूथ में मतदान किया।



विधानसभा चुनाव में दोपहर 12 बजे तक का मतदान प्रतिशत—  असम- 33.18% केरल- 31.62% पुडुचेरी- 35.71% तमिलनाडु- 22.92% पश्चिम बंगाल-34.71%



-केरल में सुबह 11 बजे तक 31.52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोेग ने बताया कि सुबह मतदान की शुरुआत धीमी थी, लेकिन अब इसने तेजी पकड़ ली है।


-केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कन्नूर स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला।


-केरल विधानसभा चुनाव की कुल 140 सीटों पर आज (6 अप्रैल) मतदान हो रहा है। इसके लिए 957 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार केरल की चुनावी जंग सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और कांग्रेस के अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच मानी जा रही है, जबकि भाजपा भी इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी है।



-केरल बीजेपी अध्यक्ष के.सुरेंद्रन ने कोझिकोड में विधानसभा चुनाव में मतदान किया। 



-चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव में सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत—  असम- 12.83% केरल- 15.33% पुडुचेरी- 15.63% तमिलनाडु- 7.36% पश्चिम बंगाल-14.62%






केरल: कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने हरिपद के बूथ नंबर 51A में मतदान किया। रमेश चेन्निथला ने कहा,''यूडीएफ की ऐतिहासिक जीत होगी, हमें खुशी है कि लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं। केरल के लोग एलडीएफ की भ्रष्ट सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं|



सुबह 9 बजे तक इतना मतदान: चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक केरल में 3.21 फीसदी, तमिलनाडु में 0.24 फीसदी, पुडुचेरी में 0.38 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 4.88 फीसदी और असम में 0.93 फीसदी मतदान हुआ।



-केरल: राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है।



-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में मतदाताओं और खासकर युवा मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की



-केरल: मेट्रो मैन ई.श्रीधरन ने पोन्नानी में विधानसभा चुनाव में मतदान किया। 



राज्य में 40,771 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच और कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मतदान हो रहा है। करीब 2.74 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार कुल मतदाताओं में 1,32,83,724 पुरूष और 1,41,62,025 महिलाएं हैं और 290 ट्रांसजेंडर हैं। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 2,02,402 मतदान कर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव सुचारू हों और उसके 97 प्रतिशत से अधिक अधिकारियों का टीकाकरण हो गया है।




सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान




केरल में मंगलवार सुबह 7 बजे से 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गया। केरल में सत्‍तारूढ़ सीपीएम के नेतृत्‍व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ), विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्‍व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) और बीजेपी के एनडीए ने चुनावों को लेकर जबर्दस्‍त प्रचार किया है। राज्‍य के सीएम पिनराई विजयन, उनकी कैबिनेट के सात सहयोगी, विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी समेत 957 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं|



मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा, देवस्वओम मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन, ऊर्जा मंत्री एम एम मणि और उच्च शिक्षा मंत्री के के जलील उन प्रमुख हस्तियों में शामिल हैं, जो सत्तारूढ़ पक्ष से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रमुख विपक्षी नेताओं में रमेश चेन्नीथला, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, वरिष्ठ नेता - के मुरलीधरण, पी टी थॉमस और तिरुवंचूर राधाकृष्णन शामिल हैं




हफ्तों तक चले जबर्दस्त प्रचार अभियान, ताबड़तोड़ रैलियों और विशाल रोड शो के बाद केरल में 2.74 करोड़ मतदाता राज्य विधानसभा की 140 सीटों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 957 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के कुल मतदाताओं में 1,32,83,724 पुरुष, 1,41,62,025 महिला और 290 ट्रांस??ेंडर मतदाता शामिल हैं।



बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों में 14 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।  कांग्रेस ने 93 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उसकी सहयोगी 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा केरल कांग्रेस (जोसेफ) 10, आरएसपी 5 सीटों और बाकी 7 सीटों पर अन्य सहयोगी दलों ने प्रत्याशी उतारे हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।