मुख्य सामग्री पर जाएँ
5 अक्टूबर 2026

Kerala Assembly Elections 2021: कांग्रेस ने केरल चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

तिरवंतपुरम: Kerala Assembly Elections 2021:कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पूर्व सीएम ओम्मन चांडी…

Kerala Assembly Elections 2021: कांग्रेस ने केरल चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी
Kerala Assembly Elections 2021: कांग्रेस ने केरल चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी | फ़ोटो: TVL News

तिरवंतपुरम: Kerala Assembly Elections 2021:कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की है। 

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पूर्व सीएम ओम्मन चांडी को पुथुपल्ली  से प्रत्याशी बनाया गया है। 



केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने रविवार को यह सूची जारी की।रामचंद्रन ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस ने आज जो सूची जारी की है वह एक पीढ़ी का बदलाव दिखाती है। राहुल गांधी ऐसी सूची चाहते थे। वह सूची में नए चेहरों को प्राथमिकता देना चाहते थे।



वीटी बलराम को थ्रिथला से, शफी परमबिल को पलक्कड़ से, अनिल अक्कारा को वडक्कनचेरी से प्रत्याशी बनाया गया है। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला को हरिपद से, पद्मजा वेणुगोपाल को त्रिसूर से, वीडी सतीशन को पैरावुर से, के. बाबू को थ्रिपुन्नीथुरा से, पीटी थॉमस को थेरीक्कारा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है।



के. मुरलीधरन नेमाम से, बिंदु कृषणा कोल्लम से, आर. सेल्वराज नेयत्तीनकारा से, डॉ. एसएस लाल कझाकोट्टम से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए हैं।


केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी ने कहा कि,''कांग्रेस ने आज अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। पार्टी ने युवाओं, नए चेहरों और महिलाओं को बहुत महत्व दिया है। यह पहली बार है जब कांग्रेस ने इन श्रेणियों को 50% से अधिक सीटें दी हैं। यह निश्चित रूप से यूडीएफ को सत्ता में आने में मदद करेगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 4 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।