नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन आज भी जारी है| तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज 84-85वां दिन है| कृषि कानूनों के विरोध में महीनों से आंदोलन कर रहे किसान, गुरुवार को किसान संगठनों के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं| आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच कई राज्यों में रेल की पटरियों पर किसान आंदोलन करेंगे और ट्रेनों का चक्का कर देंगे|
चार घंटे लंबे आंदोलन में हरियाणा के सोनीपत, अंबाला और जींद में किसान पटरियों पर बैठ गए हैं| इसमें महिलाएं भी शामिल हैं| कुरक्षेत्र में गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोका गया है|, हरियाणा के चरखी दादरी में किसानों के लिए खाने-पीने का प्रबंध किया गया|गांव में लोगों ने उन्हें चाय-पकौड़े दिए| वहीं धरनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को भी खिलाया गया|
Rail Roko Andolan :
इनको लगता है कि फसल कटाई आ गई ये 1 महीने में चले जाएंगे।राजस्थान और पंजाब में फसल कटाई में 1 महीने का अंतर है। राजस्थान के किसान आएंगे और पंजाब वाले किसान अपनी फसल काटने चले जाएंगे: किसान नेता राकेश टिकैत, हिसार (हरियाणा) में
किसानों ने देश में कई जगहों पर रोके ट्रेन के चक्के, दिल्ली में पुलिस का फ्लैग मार्च: गुरुवार को कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों ने कई राज्यों, खासकर- उत्तर प्रदेश और हरियाणा में रेल रोको आंदोलन चलाया|इसके तहत किसानों ने कई जगहों पर रेल पटरियों पर बैठकर प्रदर्शन किया और ट्रेनें रोकीं| कई जगहों पर पहले ही एहतियातन ट्रेनों को रोक दिया गया|वहीं, दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया|पुलिस ने बताया कि दिल्ली में किसी भी रेलवे स्टेशन पर किसान नहीं हैं और यहां पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है|
-टिकरी बॉर्डर, पंडित श्री राम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के प्रवेश / निकास द्वार अब खुले हैं।
हरियाणा: रेल रोको आंदोलन के मद्देनज़र किसान संगठनों ने अंबाला में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक किया।
हरियाणा: रेल रोको आंदोलन के मद्देनज़र किसानों ने पलवल में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक किया।
-अगला लक्ष्य 40 लाख ट्रैक्टरों का है, देशभर में जाकर 40 लाख ट्रैक्टर इकट्ठा करेंगे। ज्यादा समस्या की तो ये ट्रैक्टर भी वहीं हैं, ये किसान भी वही है, ये फिर दिल्ली जाएंगे। इस बार हल क्रांति होगी, जो खेत में औजार इस्तेमाल होते हैं, वे सब जाएंगे: राकेश टिकैत, हिसार (हरियाणा) में
पंजाब: किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी ने रेल रोको आंदोलन के तहत अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया।
बिहार में कई लोग हिरासत में: पटना में सचिवालय हाल्ट पर रेलवे ट्रैक जाम करने को लेकर पप्पू यादव की पार्टी जाप के एक दर्जन कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी
जम्मू-कश्मीर में यूनाइटेड किसान फ्रंट के तत्वावधान में जम्मू के चन्नी हिमात क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी। किसानों ने कृषि कानून के विरोध में आज चार घंटे का राष्ट्रव्यापी 'रेल रोको' आंदोलन का आह्वान किया है।
पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में किसान संगठनों ने रेल रोकी। कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान संगठन रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं।
बिहार: किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर जन अधिकार पार्टी (JAP) के कार्यकर्ताओं ने पटना में रेल रोकी।
पंजाब: किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर पटियाला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
गाज़ियाबाद: किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाज़ियाबाद के SHO ने बताया, "सभी जगह सुरक्षाबल को तैनात कर दिया गया है और किसानों से भी वार्ता चल रही है ताकि वो शांतिपूर्ण ढंग से अपना कार्यक्रम करें।"
हरियाणा: किसानों द्वारा रेल रोको के आह्वान पर पलवल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया,"सभी व्यवस्था की गई है,करीब 300 लोग यहां तैनात हैं। हमें यहां रेल रुकने नहीं देना और देखना है कि संपत्ति का कोई भी नुकसान न हो।हम किसानों को ट्रैक पर नहीं आने देंगे।"
हरियाणा-पंजाब में शुरू हुआ रेल रोको अभियान
संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको अभियान हरियाणा में 80 स्थानों और पंजाब के 15 जिलों में 21 स्थानों पर शुरू हो गया है। नरवाना व बरसोला में रेलवे ट्रैक पर किसान बैठ गए हैं। फतेहाबाद के टोहाना में ट्रैक जाम कर दिया गया है। किसानों की तरफ से भी तैयारियां पूरी हैं। पंजाब के पठानकोट में चक्की बैंक रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम कर दिया गया है।
रेलवे ने 20 अतिरिक्त कंपनियों को सुरक्षा में तैनात किया: रेलवे ने रेलवे संरक्षा विशेष बल की 20 अतिरिक्त कंपनियों को सुरक्षा में तैनात किया है। यह तैनाती खास तौर से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को ध्यान में रखते हुए की गई है।
दिल्ली मेट्रो ने चार मेट्रो स्टेशन किए बंद: टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को बंद कर दिया गया है। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दी है। किसानों ने आज चार घंटे लंबे देशव्यापी रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है।
नांगलोई रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में जवान तैनात हैं: दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन पर किसानों के चार घंटे लंबे देशव्यापी 'रेल रोको' आंदोलन के मद्देनजर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं।
ये आंदोलन 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा, आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। रेल चल ही नहीं चल रही है: किसानों के रेल रोको आंदोलन पर राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता