मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मुंबई: ड्रग केस में पूछताछ के लिए NCB ऑफिस पहुंचीं अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल

मुंबई: ड्रग केस में अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफिस पहुंचीं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोमल को आज (सोमवार) पूछताछ के लिए बुलाया था| NCB कोमल रामपाल से पूछता…

मुंबई: ड्रग केस में पूछताछ के लिए NCB ऑफिस पहुंचीं अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल
मुंबई: ड्रग केस में पूछताछ के लिए NCB ऑफिस पहुंचीं अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: ड्रग केस में अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफिस पहुंचीं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोमल को आज (सोमवार) पूछताछ के लिए बुलाया था| NCB कोमल रामपाल से पूछताछ में फेक दवा के प्रिस्किप्सन मामलें में बयान दर्ज करेगी| वहीं बता दे कि NCB  फेक दवा के प्रिस्किप्सन मामलें में अर्जुन रामपाल के बयान दर्ज कर चुकी है|




इससे पहले NCB द्वारा भेजे गए समन पर कोल रामपाल ने पूछताछ के लिए आने में असमर्थता जाहिर की थी| कोमल ने एजेंसी को खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया था| जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें आज पेश होने के लिए कहा था| इस मामले में NCB अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से भी पूछताछ कर चुकी है| एजेंसी गैब्रिएला के भाई  गिसियालोस डेमेट्रिएड्स को ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार भी कर चुकी है, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं|




अर्जुन रामपाल के घर से कुछ प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं, जिनके लिए प्रिस्क्रिप्शन जरूरी है लेकिन अर्जुन रामपाल ने जो प्रिस्क्रिप्शन NCB को दिए, वो फर्जी बताए जा रहे हैं| ब्यूरो के अधिकारी इसी मामले में उनकी बहन से पूछताछ करना चाहते हैं| दरअसल अभिनेता ने NCB को बताया था कि प्रतिबंधित दवाइयां उनकी बहन की थीं|




अर्जुन रामपाल के घर 9 नवंबर को छापेमारी की गई थी| इस छापेमारी में उनके घर से ट्रैमाडॉल टैब्लेट्स बरामद की गई थी|इसके बाद अर्जुन की लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डिमिट्र‍िएड्स से दो बार पूछताछ की गई थी, वहीं अर्जुन 13 नवंबर को एनसीबी के सामने पहली बार पेश हुए थे| वहीं इसके बाद ड्रग केस में दोबारा पूछताछ के लिए NCB ने 21 दिसम्बर को दोबारा अर्जुन से 6 घंटे तक लम्बी पूछताछ की थी|ड्रग्स केस के दो मामलों में एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई Agisialis Demetriades को पहले ही गिरफ्तार किया था.. हाल ही में उन्हें जमानत पर छोड़ा गया है|













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।