मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और रहेंगे, चीन को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली: चीन के पास भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने के लिए कोई अधिकार नहीं है| विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि,''केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत क…

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और रहेंगे, चीन को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं: विदेश मंत्रालय
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और रहेंगे, चीन को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं: विदेश मंत्रालय | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: चीन के पास भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने के लिए कोई अधिकार नहीं है| विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि,''केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और रहेंगे। चीन को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है|




अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि,''अरुणाचल प्रदेश भी भारत का एक अभिन्न अंग है, यह भी कई स्तर पर चीन को स्पष्ट किया गया है|




MEA प्रवक्ता ने कहा कि हमने पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी के साक्षात्कार की रिपोर्ट देखी हैं और उन्होंने भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी की। हमेशा की तरह पाकिस्तान घरेलू नाकामियों को छिपाने के लिए और अपनी जनता को गुमराह करने के लिए भारत का नाम ले रहा है।




श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त पाक अधिकारी को सलाह दी गई है कि अपनी सलाह को अपनी सरकार तक रखें और भारत की घरेलू नीतियों पर टिप्पणी करने से बचें। उनने बयान काल्पनिक, गुमराह करने वाले और तथ्यों से परे हैं।




सीमा पर निर्माण को लेकर चीन की टिप्पणी पर श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार लोगों की आजीविका बेहतर बनाने के लिए और उनके आर्थिक लाभ के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सरकार आर्थिक विकास, भारत की सुरक्षा और सामरिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान देती है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।