मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसान आंदोलन पर विवादास्पद ट्वीट मामले में कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, वकील ने भेजा लीगल नोटिस

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर अभी भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान भीषण ठंड में भी सड़कों पर डटे हुए हैं। किसान आंदोलन पर विवादास्पद ट्वीट के मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत…

किसान आंदोलन पर विवादास्पद ट्वीट मामले में कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, वकील ने भेजा लीगल नोटिस
किसान आंदोलन पर विवादास्पद ट्वीट मामले में कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, वकील ने भेजा लीगल नोटिस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर अभी भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान भीषण ठंड में भी सड़कों पर डटे हुए हैं। किसान आंदोलन पर विवादास्पद ट्वीट के मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत  की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मोहाली के जीरकपुर के रहने वाले एक वकील हाकम सिंह ने इस मामले में अभिनेत्री कंगना रणौत को कानूनी नोटिस भेजा है।



किसानों के विरोध प्रदर्शनों में 'बिलकिस दादी' के रूप में एक बूढ़ी महिला (मोहिंदर कौर) को बताने वाले उनके ट्वीट को लेकर ज़ीरकपुर के वकील ने कंगना रनौत को कानूनी नोटिस भेजते हुए माफी मांगने की मांग की है|' बता दें कि 'बिलकिस दादी’ दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल प्रमुख महिला प्रदर्शनकारी थीं।



कंगना ने एक ट्वीट किया था उसमें किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला किसान को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताया गया था। इसमें लिखा था कि दिहाड़ी के हिसाब से दादी से ये काम करवाया जाता है। 



कंगना ने बुजुर्ग महिला का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'हा हा हा...ये वही दादी हैं जिन्हें भारत के सबसे पावरफुल लोगों में शामिल किया था। ये 100 रुपये में अवेलेबल हैं। पाकिस्तान के पत्रकारों ने इंटरनेशनल पीआर को भारत के लिए शर्मनाक तरीके से हायर कर लिया है। हमें अपने ऐसे लोग चाहिए जो हमारे लिए इंटरनेशनली आवाज उठा सकें।' हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद कंगना को अपने इस ट्वीट को डिलीट करना पड़ा था।  




वकील हाकम सिंह ने कहा कि मोहिंदर कौर को बिलकिस बानो बताने वाले ट्वीट पर उन्होंने कंगना रणौत को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस ट्वीट में कटाक्ष किया गया था कि वे (मोहिंदर कौर) 100 रुपये में प्रदर्शन करने के लिए उपलब्ध हैं। कंगना रणौत सात दिन में माफी मांगें वरना मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।