पटना/नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा, "चुनाव (2024 लोकसभा) तो कभी भी हो सकते हैं, यह आवश्यक नहीं है कि वो समय पर हों|'' INDIA गठबंधन की अगली बैठक से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा,''तीसरी बैठक मुंबई में हो रही है, हम वहां जा रहे हैं। बिहार ने देश की जनता को दिशा दिखाने का काम किया है। जनता हमारे गठबंधन के साथ खड़ी है|
INDIA गठबंधन की मुंबई बैठक से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, मुंबई में नरेंद्र मोदी के नरेटी (गले) पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग। नरेंद्र मोदी का नरेटी पकड़े हुए हैं हम, हटाना है|
बता दें ,'' INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी| मुंबई में INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को बतायाथा, "INDIA गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खरगे जी तीनों आने वाले हैं। MVA(महा विकास अघाड़ी) की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। यहां 31 अगस्त को INDIA गठबंधन का लोगो भी घोषित किया जाएगा।”