मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की छठी सूची, कोटा से प्रह्लाद गुंजल को चुनावी मैदान में उतारा

नई दिल्‍ली :कांग्रेस ने आज सोमवार को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक मे…

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की छठी सूची, कोटा से प्रह्लाद गुंजल को चुनावी मैदान में उतारा
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की छठी सूची, कोटा से प्रह्लाद गुंजल को चुनावी मैदान में उतारा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली :कांग्रेस ने आज सोमवार को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की छठवीं लिस्ट जारी कर दी गई है। छठी में राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया है।



सूची में राजस्थान की अजमेर सीट से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर और कोटा से प्रह्लाद गुंजल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा तमिलनाडु की तिरुनलवेली लोकसभा सीट से एडवोकेट सी. रॉबर्ट ब्रूस को टिकट दिया गया है। 



यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने जारी की पांचवीं लिस्ट, जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास लड़ेंगे चुनाव


इससे पहले बीते दिन कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था।  इससे पहले शनिवार , (23 मार्च 2024 ) देर रात कांग्रेस की चौथी सूची जारी की गई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। 




यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 39 नामों का ऐलान


लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए कांग्रेस (Congress) ने आज शुक्रवार (08 मार्च, 2024 को) देर शाम अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची और 12 मार्च, 2024 को दूसरी सूची जारी की थी| कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।  21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था। 



यह भी पढ़ें:कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी




यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने जारी की 57 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, महाराष्ट्र के सोलापुर से परिणीति शिंदे लड़ेंगी चुनाव



यह भी पढ़ें: 19 अप्रैल से शुरू होंगे आम चुनाव   


देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में होंगे । 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को  मतदान होगा| वोटों की गिनती 4 जून को होगी।



यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने जारी की 45 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।