मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Congress-AAP Alliance: दिल्ली में 4 सीटों पर AAP, 3 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, गुजरात में 2 और हरियाणा में भी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी AAP

नई दिल्‍ली: दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीट…

Congress-AAP Alliance: दिल्ली में 4 सीटों पर AAP, 3 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, गुजरात में 2 और हरियाणा में भी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी AAP
Congress-AAP Alliance: दिल्ली में 4 सीटों पर AAP, 3 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, गुजरात में 2 और हरियाणा में भी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी AAP | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्‍ली:  दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। इनमें से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ कांग्रेस और आप के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा हुई।



 प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, "गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटों - भरूच और भावनगर पर AAP के उम्मीदवार होंगे।" कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, "गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।"



कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, "हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP के उम्मीदवार होंगे।" उन्होंने कहा, "चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।"



कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, "दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं। AAP 4 पर चुनाव लड़ेगी - नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली। कांग्रेस 3 - चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।"



AAP और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा, "AAP और कांग्रेस उन सभी जगहों पर एक साथ चुनाव अभियान में शामिल होंगे जहां दोनों पार्टियों के उम्मीदवार और INDIA गठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।"




दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमारी कई राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन की आज घोषणा हुई है। दिल्ली में AAP 4 सीटों पर लड़ेगी और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी। हरियाणा में AAP एक सीट पर लड़ेगी, बाकि सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। गुजरात में AAP 2 सीटों पर लड़ेगी और बाकि सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। चंडीगढ़ और गोवा की सभी सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी...पंजाब में कांग्रेस और AAP स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगी..."



दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच हुए सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि इस बार कांग्रेस और आप लोकसभा चुनाव 2024 एक साथ लड़ेंगे। कांग्रेस उत्तर पूर्व, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं दूसरी तर आप नई दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पूर्व दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। इंडिया गठबंधन के एक हिस्से के रूप में हमने पहले भी कहा था कि हम आलाकमान के आदेश का पालन करेंगे। आने वाले समय में हमें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।




INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर गोवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा, "...मैं AAP के सारे नेताओं, अरविंद केजरीवाल, संदीप पाठक, गोवा AAP अध्यक्ष सभी का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने भ्रष्ट जुमला पार्टी की सरकार को हराने के लिए यह फैसला लिया है।"



कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुडा ने कहा, "देश में कांग्रेस और AAP का गठबंधन हुआ है...भाजपा विपक्ष को समाप्त करने की और संविधान को समाप्त करने की कोशिश कर रही है, इसको देखते हुए कांग्रेस और AAP ने गठबंधन का फैसला किया है..."



दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, "AAP शुरु से ही INDIA गठबंधन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है। हम INDIA गठबंधन की सफलता के लिए काम करते आए हैं...कांग्रेस से बातचीत में और सीट बंटवारे में समय लगा लेकिन AAP शुरु से ही यह स्पष्ट करती आई है कि हम INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं और हम साथ में चुनाव लड़ेंगे..."



AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा, "हर राज्य की अपनी राजनीतिक परिस्थिति है, और परिस्थितियों को देखकर चुनाव जीतने के उद्देश्य से ये बनाया गया है.... INDIA गठबंधन का जन्म देश को जिताने के लिए हुआ है, देश की जनता को जिताने के लिए हुआ है किसी को हराने के लिए नहीं हुआ है..."




INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर गोवा AAP अध्यक्ष अमित पालेकर ने कहा, "...हमारे राष्ट्रीय नेताओं, INDIA गठबंधन के नेताओं ने स्थानीय नेतृत्व की सहमति से दोनों सीटें कांग्रेस पार्टी को देने का फैसला किया है। हमने इस सीट पर INDIA गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है..."




 INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "फैसला ठीक है, गठबंधन का फैसला है। हरियाणा में एक सीट AAP पार्टी को मिली है। हम साथ होकर मजबूती से लड़ेंगे। दोनों को फायदा होगा, देश को भी फायदा होगा... बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, हरियाणा में किसान परेशान है ये मुद्दे हैं।"



कांग्रेस और AAP ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की

दिल्ली (सात सीट): कांग्रेस- 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी।

गुजरात (26 सीट): कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा (10 सीटें): कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी।

चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी।

गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।