मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए PM म???दी जिम्मेदार': ममता बनर्जी

कालीगंज/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'कोरोनावायरस की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताया है| मालूम हो कि,''देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर…

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए PM म???दी जिम्मेदार': ममता बनर्जी
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए PM म???दी जिम्मेदार': ममता बनर्जी | फ़ोटो: TVL News

कालीगंज/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'कोरोनावायरस की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताया है| मालूम हो कि,''देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन नए कोरोना मरीजों और कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दहशत पैदा कर रही है। सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण ने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। देश में पिछले 24 घंटों में करीब 2.74 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 1,619 से अधिक लोगों की जिंदगी इस संक्रमण ने लील ली। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई।




देश में कोरोना से बिगड़ते हालातों के बीच पश्चिम बंगाल के TMC नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि,'' दूसरी वेव के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। अगर वह सही समय पर ज़िम्मेदारी लेते तो ऐसा नहीं होता|




बता दें कि,''केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,73,810 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,50,61,919 हुई। 1,619 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,78,769 हो गई है।  देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 19,29,329 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,29,53,821  है।



देश में कुल 12,38,52,566 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकरी दी है कि,'' भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,78,94,549 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13,56,133 सैंपल कल टेस्ट किए गए|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।