मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

राकेश टिकैत बनना चाहती हैं ममता': ममता बनर्जी पर हुए हमले पर बोले अनिल विज

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी पर हुए कथित तौर पर हमले पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि,' राकेश टिकैत बनना चाहती हैं ममता बनर्जी। ममता चाहती है कि थोड़े आंसू बहाकर लोगों की सहानूभू…

राकेश टिकैत बनना चाहती हैं ममता': ममता बनर्जी पर हुए हमले पर बोले अनिल विज
राकेश टिकैत बनना चाहती हैं ममता': ममता बनर्जी पर हुए हमले पर बोले अनिल विज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी पर हुए कथित तौर पर हमले पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि,' राकेश टिकैत बनना चाहती हैं ममता बनर्जी। ममता चाहती है कि थोड़े आंसू बहाकर लोगों की सहानूभूति बटोर ली जाए। लेकिन उनका काम तमाम हो चुका है|



CM ममता बनर्जी पर हुए कथित तौर पर हमले पर अनिल विज ने कहा कि,''ममता बनर्जी राकेश टिकैत बनना चाहती हैं। वे चाहती है कि थोड़े  आंसू बहाकर लोगों की सहानूभूति बटोर ली जाए। लेकिन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का काम तमाम हो चुका है। उनको कोई ऐसी चोट नहीं लगी है कि वह इतना प्रचार कर रही हैं|




उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बुधवार की शाम नंदीग्रम में हुए कथित हमले के बाद से तृणमूल कांग्रेस हमलावर बनी हुई है. टीएमसी सांसद डेरेक-ओ-ब्रायन और दो अन्य नेताओं के हस्ताक्षर की एक चिट्ठी राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपी गई है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री पर हुए हमले की क्रोनोलॉजी समझाई है|



टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में सांसद डेरेक ओ ब्रायन, राज्य मंत्री चंद्ररिमा भट्टचार्या और पार्थ चटर्जी नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे थे।



TMC MP डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि,''9 मार्च को EC ने DGP बदला,10 मार्च को एक बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया-'आप समझ जाएंगे शाम 5 बजे के बाद क्या होने वाला है' और कल 6 बजे नंदीग्राम में ममता दीदी के साथ ये हादसा हुआ। हम उस घटना की निंदा करते हैं और चाहते है कि इसकी सच्चाई सामने आए|



कोलकाता में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने टीएमसी नेता नुसरत जहां रूही, मिमी चक्रवर्ती और मदन मित्रा पहुंचे। टीएमसी नेता मदन मित्रा ने कहा कि,''उम्मीदवार होने के नाते मैं आरोप लगा रहा हूं कि पुलिस हमारी बात नहीं सुन रही है। यहां गुंडागर्दी चल रही है। जनता को मालूम हैं ये सब कौन कर रहा है? जिसके पास ताकत है। अगर हमारे पास ताकत है तो गुंडागर्दी करेंगे तो हम ही करेंगे|





पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत पहले से स्थिर है। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन ने इस बात की जानकारी दी। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सभी लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध करती हूं। आप लोगों से अनुरोध है कि ऐसा करने से बचें जिससे किसी को असुविधा हो। मैं अगले दो से तीन दिनों में काम करने लग जाऊंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे हाथ और पैर में चोटें आई हैं। मैं कार के पास खड़ी थी, जब मुझे धक्का दिया गया। अभी मेरा इलाज चल रहा है और मैं जल्द ही अस्पताल से छूट जाऊंगी।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।