मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

MP के सीधी बस हादसे में अब तक 50 की मौत: मायावती ने घटना को बताया अति-दुःखद, मामले की उच्च-स्तरीय जांच कराने की मांग की

लखनऊ/भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी में कल यानी मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया था| सीधी में हुई बस दुर्घटना में अब तक कुल 50 लोग मारे गए हैं। सतना एसपी धरमवीर सिंह यादव ने बुधवार को बताया ,'पुलिस ने…

MP के सीधी बस हादसे में अब तक 50 की मौत: मायावती ने घटना को बताया अति-दुःखद, मामले की उच्च-स्तरीय जांच कराने की मांग की
MP के सीधी बस हादसे में अब तक 50 की मौत: मायावती ने घटना को बताया अति-दुःखद, मामले की उच्च-स्तरीय जांच कराने की मांग की | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ/भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी में कल यानी मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया था| सीधी में हुई बस दुर्घटना में अब तक कुल 50 लोग मारे गए हैं। सतना एसपी धरमवीर सिंह यादव ने बुधवार को बताया ,'पुलिस ने बस ड्राइवर को सतना से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे सीधी लाया गया| 'सीधी में हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है|




मध्य प्रदेश के सीधी में हुई बस दुर्घटना पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर दुख जताया है और घटना की उच्च-स्तरीय जाँच कराने की माँग की है| बुधवार को मायावती ने कहा,''मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कल बस के नहर में गिरने से लगभग 50 लोगों की हुई मौत की खबर अति-दुःखद। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना तथा वहाँ की राज्य सरकार से उन्हें तत्काल समुचित अनुग्रह राशि देने एवं इस मामले की उच्च-स्तरीय जाँच कराने की बीएसपी की माँग|





बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी में बस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''सीधी बस दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और भयावह थी। इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों से आज मिल रहा हूं।  इस हादसे में अपनी पत्नी और बेटी को खोने वाले श्री अनिल गुप्ता जी के रामपुर नैकिन स्थित घर पहुंचकर संवेदना प्रकट की।असमय काल कवलित होने वालों को हम लौटा नहीं सकते हैं, परंतु दु:ख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।  आत्मा को झकझोर देने वाले सीधी बस हादसे में हताहत हुए परिवारों को 7 लाख रुपये का चेक भेंट किया।  ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें, यही करबद्ध प्रार्थना!





मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सीधी में हुई बस दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये और शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री राहत कोष से हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की थी|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।