मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महबूबा मुफ्ती का PM मोदी पर वार, बोलीं- बीजेपी के पास दिखाने के लिए कोई काम है नहीं तो अनुच्छेद 370 के सहारे मांग रहे है वोट

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर निशाना साधते हुए जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि वोट मांगने के लिए उनके पास दिखाने के लिए कुछ न…

महबूबा मुफ्ती का PM मोदी पर वार, बोलीं- बीजेपी के पास दिखाने के लिए कोई काम है नहीं तो अनुच्छेद 370 के सहारे मांग रहे है वोट
महबूबा मुफ्ती का PM मोदी पर वार, बोलीं- बीजेपी के पास दिखाने के लिए कोई काम है नहीं तो अनुच्छेद 370 के सहारे मांग रहे है वोट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर निशाना साधते हुए जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि वोट मांगने के लिए उनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है। बिहार विधानसभा चुनावों में आर्टिकल 370 पर PDP नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि,''बीजेपी और केंद्र के पास दिखाने को कुछ असली मुद्दा या काम नहीं है, इसलिए वो भाषणों में ऐसी बातें कर रहे हैं|




महबूबा मुफ्ती ने कहा कि,''वोट मांगने के लिए उनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है| वे कहते हैं कि आप जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीद सकते हैं, हमने धारा 370 को रद्द कर दिया है।  फिर वो कहते हैं कि वो फ्री में वैक्सीन बांटेंगे। आज पीएम मोदी को वोट के लिए धारा 370 की बात करनी पड़ी। यह सरकार इस राष्ट्र के मुद्दों को हल करने में विफल रही है|




यह एक तथ्य है कि चीन ने हमारी जमीन के 1000 वर्ग किमी हिस्से पर कब्जा कर लिया है। मुझे लगता है कि हम किसी तरह लगभग 40 किमी वापस जाने में कामयाब रहे। चीन धारा 370 की भी बात करता है। वे कहते हैं कि यह विवादित है और पूछते हैं कि जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित क्यों बनाया गया? आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व तरीके से चर्चित हुआ जैसे कि पहले कभी नहीं किया गया था।




इसके अलावा पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मेरा झंडा यह है ( जम्मू-कश्मीर का झंडा) है। जब यह झंडा वापस आएगा, तब हम वह झंडा (तिरंगा) भी फहराएंगे। जब तक हम अपना झंडा वापस नहीं पा लेते, हम कोई झंडा नहीं फहराएंगे।



बता दें कि बिहार चुनाव एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि,''एनडीए सरकार ने धारा 370 को निरस्त कर दिया। इन लोगों का कहना है कि सत्ता में आने पर वे इसे वापस लाएंगे। यह कहने के बाद उन्होंने बिहार से वोट मांगने की हिम्मत की। क्या यह बिहार का अपमान नहीं है? वह राज्य जो अपने बेटों और बेटियों को देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर भेजता है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।