मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बीजेपी की रैली में लोग इक्ट्ठे नहीं हुए थे, जब ये बात PM को पता चली तो वो वापस चले गए, ठीकरा पंजाब सरकार पर फोड़ रहे हैं: राज कुमार वेरका

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक पर पंजाब सरकार में मंत्री राज कुमार वेरका ने कहा कि,''फिरोजपुर में बीजेपी की रैली में लोग इक्ट्ठे नहीं हुए थे और फ्लॉप शो में कोई जाना…

बीजेपी की रैली में लोग इक्ट्ठे नहीं हुए थे, जब ये बात PM को पता चली तो वो वापस चले गए, ठीकरा पंजाब सरकार पर फोड़ रहे हैं: राज कुमार वेरका
बीजेपी की रैली में लोग इक्ट्ठे नहीं हुए थे, जब ये बात PM को पता चली तो वो वापस चले गए, ठीकरा पंजाब सरकार पर फोड़ रहे हैं: राज कुमार वेरका | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक पर पंजाब सरकार में मंत्री राज कुमार वेरका ने कहा कि,''फिरोजपुर में बीजेपी की रैली में लोग इक्ट्ठे नहीं हुए थे और फ्लॉप शो में कोई जाना नहीं चाह रहा था। जब ये बात प्रधानमंत्री को पता चली तो वो वापस चले गए और ठीकरा पंजाब सरकार पर फोड़ रहे हैं|



राज कुमार वेरका ने कहा कि,'पंजाब नहीं पूरा देश जानता है कि किसान BJP के खिलाफ हैं। किसान रास्ते में प्रदर्शन कर रहे थे जिसके कारण प्रधानमंत्री के काफिले को रुकना पड़ा, इसका मतलब ये नहीं है कि कांग्रेस ने कुछ किया है। कांग्रेस पर जो इंल्जाम लग रहे हैं वो बेबुनियाद हैं|असल में क्या था कि बीजेपी की रैली में लोग इक्ट्ठे नहीं हुए थे और फ्लॉप शो में कोई जाना नहीं चाह रहा था। जब ये बात प्रधानमंत्री को पता चली तो वो वापस चले गए और ठीकरा पंजाब सरकार पर फोड़ रहे हैं




फिरोजपुर में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि,''नड्डा जी ने पंजाब CM को फोन किया, उन्होंने जवाब नहीं दिया। इनके लिए तो बहुत आसान था कि PM को पहुंचने देते। प्रधानमंत्री की गाड़ियां रोकी गई। ये रैली को विफल करने की कोशिश है। ये किसान नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जिन्होंने ये काम किया|



ये प्रधानमंत्री की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं, ये राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,''देश की करोड़ों जनता और भगवान को धन्यवाद कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सुरक्षित है, वरना कांग्रेस और गांधी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी,ये इस देश में पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जवाबदारी राज्य सरकार की थी| ये प्रधानमंत्री की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं, ये राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ है। क्या कांग्रेस की सरकार नफरत से इतनी भर गई है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खेल जाए। ये आपराधिक षड्यंत्र है और देश की जनता इसके लिए कभी कांग्रेस का माफ नहीं करेगी|



https://www.thevirallines.net/india-news-pm-modi-was-stuck-on-a-flyover-for-15-20-minutes-in-bathinda-punjab-due-to-protests-this-was-major-lapse-in-pm-s-security


असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि,'' यह शर्म की बात है कि पंजाब के कल्याण के लिए विकास योजनाओं को शुरू करने के रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी के काफिले को रोक दिया। ये सुरक्षा में एक गंभीर चूक है और तथ्य ये है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को और भी बदतर बना दिया है| जहां पीएम पंजाब के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, वहीं आज की घटना से पता चलता है कि कैसे कांग्रेस को विकास में कम दिलचस्पी है और वे केवल राजनीति करना चाहती है। सीमावर्ती राज्य में इस तरह के सुरक्षा उल्लंघन की उच्चतम स्तर पर जांच होनी चाहिए|


https://www.thevirallines.net/india-news-pm-modi-told-officials-to-thank-chief-minister-that-i-was-able-to-return-alive-till-bathinda-airport


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जो खिलवाड़ पंजाब सरकार के संरक्षण में हुआ वह पंजाब में व्याप्त अराजकता और दुर्व्यवस्था का उदाहरण है। पंजाब सरकार को देश की जनता से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए|


https://www.thevirallines.net/punjab-news-punjab-chunav-2022-pm-modi-s-rally-in-ferozepur-canceled




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।