मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पशुपति कुमार पारस बने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, आरसीपी सिंह को मिली इस्पात मंत्री की जिम्मेवारो

नई दिल्ली: पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। लोजपा संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस को मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण विभ…

पशुपति कुमार पारस बने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, आरसीपी सिंह को मिली इस्पात मंत्री की जिम्मेवारो
पशुपति कुमार पारस बने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, आरसीपी सिंह को मिली इस्पात मंत्री की जिम्मेवारो | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। लोजपा संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस को मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है। वहीँ गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेवारी दी गयी। आर के सिंह को उर्जा मंत्री कबिनेट बनाया गया है। JDU के आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री की जिम्मेवारो मिली है।





पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बने। राज कुमार सिंह को ऊर्जा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा मिला।




पीयूष गोयल कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय देखेंगे।अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार मंत्री होंगे।




इसके अलावा नये पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बनाया गया है। उनके कद में विस्तार हुआ है। जबकि शिक्षा मंत्रालय धमेंद्र प्रधान को मिला है। प्रधान पहले पेट्रोलियम मंत्री थे। प्रधान के पास कौशल विकास मंत्रालय का भी प्रभार है। कांग्रेस छोड कर बीजेपी में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। स्मृति इरानी को महिला व बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है। पुरुषोत्तम रूपाला को मत्स्य व दु्ग्ध मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है।




 मिनाक्षी लेखी को विदेश राज्य मंत्री बनाया गया है। अनुराग ठाकुर को खेल व युवा मामलों व सूचना प्रसारण मंत्री होंगे। गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। पशुपति को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। पहले इस मंत्रालय की मंत्री अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल थी। बीजेपी के राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्री व पर्यावारण मंत्रालय का भी मंत्री बनाया गया है। किरण रिजिजू को संस्कृति मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।