मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मोदी की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं है, ‘झूठी गारंटियों का झोला’ लेकर घूम रहे है: रोजगार के मुद्दे पर राहुल गांधी का हमला

नई दिल्‍ली: रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है| राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का रोजगार देने का कोई इरादा नहीं है| वह न…

मोदी की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं है, ‘झूठी गारंटियों का झोला’ लेकर घूम रहे है: रोजगार के मुद्दे पर राहुल गांधी का हमला
मोदी की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं है, ‘झूठी गारंटियों का झोला’ लेकर घूम रहे है: रोजगार के मुद्दे पर राहुल गांधी का हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है| राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का रोजगार देने का कोई इरादा नहीं है| वह नये पद सृजित नहीं कर रहे हैं और खाली पदों पर भर्ती भी नहीं कर रहे हैं| उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि, क्या केंद्र सरकार के पास इस बात का जवाब है कि 15 प्रमुख विभागों में 30% से अधिक पद खाली क्यों हैं?  नए पद निकालना तो दूर वह केंद्र सरकार के खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि,''पीएम मोदी झूठी गारंटियों का झोला लेकर घूम रहे हैं|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि,''देश के युवाओं एक बात नोट कर लो! नरेंद्र मोदी की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं है। नए पद निकालना तो दूर वह केंद्र सरकार के खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठे हैं।



उन्होंने कहा कि,''अगर संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के आंकड़ों को ही मानें तो 78 विभागों में 9 लाख 64 हज़ार पद खाली हैं। महत्वपूर्ण विभागों में ही देखें तो रेलवे में 2.93 लाख, गृह मंत्रालय में 1.43 लाख और रक्षा मंत्रालय में 2.64 लाख पद खाली हैं।



राहुल गांधी ने आगे लिखा, ‘क्या केंद्र सरकार के पास इस बात का जवाब है कि 15 प्रमुख विभागों में 30% से अधिक पद खाली क्यों हैं?  ‘झूठी गारंटियों का झोला’ लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री के अपने ही कार्यालय में बड़ी संख्या में अति महत्वपूर्ण पद खाली क्यों हैं? 



राहुल गांधी ने कहा कि,''स्थाई नौकरी देने को बोझ मानने वाली भाजपा सरकार लगातार संविदा व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है, जहां न सुरक्षा है और न सम्मान। खाली पड़े पद देश के युवाओं का हक़ हैं और हमने इन्हें भरने के लिए एक ठोस प्लान तैयार किया है। INDIA का संकल्प है, हम युवाओं के लिए नौकरी के बंद द्वार खोल देंगे। बेरोज़गारी के अंधेरे को चीर कर युवाओं के भाग्य का सूर्योदय होने वाला है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।