मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नागालैंड चुनाव के लिए एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन का ऐलान, NDPP 40 और भाजपा 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली: BJP और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) 2023 में नागालैंड में संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे। NDPP 40 सीटों पर और बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नगालैंड में नेफ्यू रियो सरका…

नागालैंड चुनाव के लिए एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन का ऐलान, NDPP 40 और भाजपा 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
नागालैंड चुनाव के लिए एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन का ऐलान, NDPP 40 और भाजपा 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: BJP और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) 2023 में नागालैंड में संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे। NDPP 40 सीटों पर और बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नगालैंड में नेफ्यू रियो सरकार का कार्यकाल अगले साल यानी मार्च 2023 में पूरा हो रहा है। ऐसे में यहां अगले साल फरवरी में चुनाव होने की संभावना है। 



नागालैंड CM नेफ्यू रियो की केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद BJP-NDPP का नागालैंड चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान हुआ है| रियो ने कहा,''अगले साल होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की|



शाह से मुलाकात पर नागालैंड CM नेफ्यू र??यो ने कहा,''हमने अपनी पार्टी, गठबंधन सरकार और नागालैंड के अन्य मुद्दों पर चर्चा की। अगले साल चुनाव है। अंतर-राज्यीय सीमा मुद्दे पर, हमारे बीच पूरी समझ है और चीजें सुचारू रूप से चल रही हैं|



असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,''हमारी पार्टी का NDPP के साथ नागालैंड चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान हुआ है। नागालैंड में NDPP 40 सीटों और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी|



सरमा ने कहा, देश का हर नागरिक झंडा फहराता ही है, ये कोई नई बात नहीं है। प्रधानमंत्री ने यह निवेदन किया है कि हर साल तो आप 1 दिन झंडा फहराते ही हैं लेकिन इस बार (अमृत महोत्सव में) आप 3 दिन झंडा फहराइए। इसमें राजनीति की क्या बात है?



सरमा ने कहा,'G-20 शिखर सम्मेलन का मुख्य स्थान दिल्ली होगी। मुझे जितनी जानकारी है, 45 बैठकें देश के अलग-अलग शहरों में होंगी। हमने केंद्र सरकार से निवेदन किया है कि एक अच्छे स्थान के रूप में गुवाहाटी को चुना जाए और G-20 शिखर सम्मेलन की एक बैठक की जाए|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।