मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अखिलेश यादव ने पीडब्ल्यूडी, ट्रांसफर पोस्टिंग और नमामि गंगे योजना में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीडब्ल्यूडी विभाग, विभिन्न विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग और नमामि गंगे योजना में भ्रष्टाचार की सीबीआई ज…

अखिलेश यादव ने पीडब्ल्यूडी, ट्रांसफर पोस्टिंग और नमामि गंगे योजना में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की
अखिलेश यादव ने पीडब्ल्यूडी, ट्रांसफर पोस्टिंग और नमामि गंगे योजना में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीडब्ल्यूडी विभाग, विभिन्न विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग और नमामि गंगे योजना में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की है| उन्होंने कहा,‘‘उत्तर प्रदेश सरकार में हाल ही में विभिन्न विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग और नमामि गंगे योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,‘‘आज़ादी के बाद इतना भ्रष्टाचार ट्रांसफर पोस्टिंग में कभी नहीं हुआ है जितना BJP की सरकार में हो रही है। 50% गंगा नदी साफ नहीं हुई है तो आखिरकार हज़ारों-करोड़ों रुपए कहां गए नमामि गंगे के? बीजेपी जानबूझकर ऐसी घटना कराती है जिससे समाज में दूरियां बढ़ें|



सपा अध्यक्ष ने कहा,,‘‘भाजपा सरकार और बीजेपी के लोग महंगाई के लिए जिम्मेदार है। भाजपाई कृत्रिम बारिश करवाने की बात कह रहे थे क्या बारिश हुई? विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों के ट्यूबवेल का बिजली बिल माफ करने का वादा किया था क्या वादा निभाया गया? पीडब्ल्यूडी विभाग में जो करप्शन हुआ उसमें मंत्री जिम्मेदार है। समाजवादी पार्टी सदन में इन मुद्दों को उठायेगी।



अखिलेश यादव ने कहा कि जन्माष्टमी के ठीक एक महीने पहले भाजपा सरकार ने दूध, दही, छांछ पर जीएसटी लगाकर जो चोट कृष्णभक्तों को दी है। उससे आहत होकर हर एक भोला कृष्ण भक्त पूछ रहा है कि क्या अब दूध-दही से जुड़े लोकोक्ति मुहावरों पर भी जीएसटी देना पड़ेगा? दूध, दही पर टैक्स लगा रहे तो गोबर पर क्यों नहीं? कभी-कभी बीजेपी के लोग दूसरे लोगों से सवाल करवाते हैं। मंत्री खुद कह रहे हमें अपमानित होना पड़ रहा है। 



यादव ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। समाजवादी पार्टी गांव, कस्बे, मोहल्ले तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा सैफई मेडिकल कालेज में सड़कों पर पानी, गढ्ढे और कुत्ते दिखाई दिए। समाजवादी सरकार में मेडिकल कालेज बना इसलिए भाजपा सरकार बजट नहीं दे रही। नकल करना आसान है लेकिन उसके लिए बुद्धि चाहिए। टोह लेने के लिए डायरी पेन लेकर किसी को खड़ा कर दिया जाता है। भाजपा का कोई विजन नहीं है। उसकी नीति और नीयत में खोट है।  



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।