मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में पहुंचे नारायण राणे, दर्ज़ एफआईआर रद्द करने की मांग

मुंबई: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, याचिका में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज़ की गईं एफआईआर को…

उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में पहुंचे नारायण राणे, दर्ज़ एफआईआर रद्द करने की मांग
उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में पहुंचे नारायण राणे, दर्ज़ एफआईआर रद्द करने की मांग | फ़ोटो: TVL News

मुंबईकेंद्रीय मंत्री नारायण राणे की याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, याचिका में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज़ की गईं एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर विवादित टिप्पणी के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को हिरासत में लिया गया था| महाड मजिस्ट्रेट कोर्ट (Mahad Magistrate Court) ने देर रात केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ उनके बयान के सिलसिले में जमानत दे दी है।




केन्दीय मंत्री नारायण राणे को महाड की मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मुंबई पहुंच गए हैं| कल दोपहर में रायगढ़ से उन्हें हिरासत में  लिया गया था| मुंबई में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं।  इधर, नासिक पुलिस ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को उनके ख़िलाफ़ दर्ज़ हुई FIR के संबंध में नोटिस भेजकर 2 सितंबर को थाने में पेश होने को कहा|




 23 अगस्त को उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ‘कान के नीचे बजाने’ का बयान दिया था। इसके बाद पूरे महाराष्ट्र में शिवसैनिकों ने उग्र प्रदर्शन किया। कई जिलों में राणे के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई। नासिक में भाजपा कार्यालय पर पत्थरबाजी भी की गई, तो वहीं मुंबई में राणे के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।