मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग एंगल की जांच के लिए दर्ज किया केस

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक मामला दर्ज़ किया। सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स एंगल को लेकर मुकदमा दर्ज किया है|…

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग एंगल की जांच के लिए दर्ज किया केस
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग एंगल की जांच के लिए दर्ज किया केस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक मामला दर्ज़ किया। सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स एंगल को लेकर मुकदमा दर्ज किया है| नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया|




मामले में रिया चक्रवर्ती, शोविक जया शाह, श्रुति मोदी और पुणे के रहने वाले और गोवा में सक्रिय शख्स गौरव आर्या व अन्य  ड्रग्स डीलरों की कुंडली खंगालेगी| जिन-जिन लोगों के नाम ED की FIR में हैं, उनके खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने यह मामला दर्ज किया है|




सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल की जांच के लिए ने जया साहा को समन किया। ED के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने जया साहा से पहले भी पूछताछ की थी और अब उन्हें फिर से पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी अब उनसे ड्रग एंगल को लेकर पूछताछ करना चाहती है। जांच में यह नया एंगल रिया और साहा की चैट लीक होने के बाद सामने आया है।




सुशांत सिंह राजपूत मामले पर सीबीआई के विशेष जांच दल ने बुधवार को भी अभिनेता के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी संग पूछताछ करना जारी रखा। सीबीआई बीते साल से लेकर अभिनेता की मौत तक के घटनाक्रमों के बारे में जानना चाहती है। यह पांचवी बार है, जब पिठानी से पूछताछ हो रही है।सीबीआई के एक सूत्र ने कहा है कि एजेंसी अब पिछले साल अक्टूबर के महीने में रिया संग गए सुशांत के यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद के घटनाक्रमों पर गौर फरमाना चाहती है। 




दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के शवगृह में जाने को लेकर महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) ने मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम को फटकार लगाई है|एक अधिकारी ने बताया कि आयोग ने इसे लेकर दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। इतना ही नहीं, एसएचआरसी ने पुलिस और सिविल अथॉरिटीज से सोमवार तक मामले में अपना विस्तृत जवाब पेश करने का भी आदेश दिया है।




दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ड्रग से संबंधित अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की चैट को आपराधिक करार देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।





बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा,''CBI को जांच करने देना चाहिए। हमें इस बात की चिंता है कि सुशांत के साथ हुआ क्या? इतना हसमुख लड़का आत्महत्या कैसे कर सकता है, यह एक बड़ा प्रश्न है। अभी हमें निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए, जांच पूरी होने देना चाहिए|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।