नई दिल्ली:पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर कृषि विधेयकों को लेकर जमकर निशाना साधा। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, काले बिल पास, पूंजीपतियों की कमाई का रास्ता साफ।किसान की राह में कांटे, पूंजीपतियों की राह में फ़ूल। भारी पड़ेगी भूल...
शायराना अंदाज में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया, आवाज़-ए-किसान :- जिन्हें हम हार समझे थे गला अपना सजाने को, वही अब नाग बन बैठे हमारे काट खाने को।
नवजोत सिंह सिद्धू ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, काले बिल पास, पूंजीपतियों की कमाई का रास्ता साफ। किसान की राह में कांटे, पूंजीपतियों की राह में फ़ूल। भारी पड़ेगी भूल...
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था, किसान पंजाब की आत्मा, शरीर के घाव भर जाते हैं पर आत्मा पर वार नासूर बन कर सदा रिसता है, हमारे अस्तित्व हमारी आत्मा पर वार बर्दाश्त नही| जंग की तूती बोल रही है - इंकलाब जिंदाबाद| पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी कंधे से कंधे मिलाकर एकजुट होकर किसान के साथ| उन्होंने कहा,''सरकारें तमाम उम्र यही भूल करती रही, धूल उनके चेहरे पर थी, आईना साफ करती रही,