मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से NCB की पूछताछ खत्म, अब तक 18 से अधिक गिरफ्तार

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में शनिवार सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से पूछताछ की |इसके अलाव…

ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से NCB की पूछताछ खत्म, अब तक 18 से अधिक गिरफ्तार
ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से NCB की पूछताछ खत्म, अब तक 18 से अधिक गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में शनिवार सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से पूछताछ की |इसके अलावा NCB ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ की|



नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग कनेक्शन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनकी पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश से 5-6 घंटे समय तक पूछताछ की। 



दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र एनसीबी के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने बताया,''करिश्मा प्रकाश, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर का बयान रिकॉर्ड किया गया गया है। क्षितिज प्रसाद को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आज कोई नया समन जारी नहीं किया गया है। हमने 18 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है|




शनिवार सुबह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पेश हुईं| दीपिका पादुकोण को एनसीबी गेस्ट हाउस में पूछताछ किए सुबह 10 बजे के आसपास बुलाया गया था। वह समय पर एजेंसी के सामने हाजिर हुईं| दीपिका के साथ ही NCB के अधिकारियों के उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ की|




दीपिका पादुकोण से NCB की SIT ने तकरीबन 6 घन्टे पूछताछ की| इस दौरान दीपिका की टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी यहां बुलाकर बैठाया गया था| पहले दौर में दीपिका से अकेले से पूछताछ की गई बाद दोनों को आमने सामने किया गया| NCB सूत्रों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो दीपिका को फिर से बुलाया जा सकता है|




वहीं NCB दफ्तर में अभिनेत्री सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ की गई|  इस मामले में जहां सारा अली खान से साढ़े चार घंटों तक पूछताछ की गई तो वहीं श्रद्धा कपूर के साथ 6 घंटों तक पूछताछ की गई| दोनों अभिनेत्रियों ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया है और इस मामले में गिरफ्तार लोगों के बयान में इनका नाम सामने आने के बाद इनसे पूछताछ की गई|पूछताछ के दौरान सारा ने ड्रग लेने से इनकार कर दिया, जबकि सारा ने सिगरेट पीने की बात कबूल की। इसके अलावा सारा अली खान ने फॉर्म हाउस पर पार्टी की बात भी कबूली।



धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े निर्देशक क्षितिज रवि प्रसाद को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उनके घर से गांजा मिला था। उन्होंने ड्रग्स पेडलर्स से ड्रग लेने की बात कबूल कर ली है।एनसीबी के सामने दीपिका पादुकोण ने ड्रग्स चैट को कबूल कर लिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि इस चैट से अपने सर्किल में डूब मंगाया जाता था। डूब यानी भरी हुई सिगरेट जिसे वो लोग पीते हैं। हालांकि उन्होंने ब्यूरो के बहुत से सवालों पर चुप्पी साध ली है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।