मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

PNB Scam: नीरव मोदी की बहन पूर्वी ने UK के बैंक खाते से 17.25 करोड़ रुपये भारत सरकार को भेजे

नई दिल्ली: नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी ने पंजाबब नेशनल बैंक घोटाला मामले से अपना नाम क्लियर होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) को 17.5 करोड़ रुपये दिए हैं | पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में नीरव मो…

PNB Scam: नीरव मोदी की बहन पूर्वी ने UK के बैंक खाते से 17.25 करोड़ रुपये भारत सरकार को भेजे
PNB Scam: नीरव मोदी की बहन पूर्वी ने UK के बैंक खाते से 17.25 करोड़ रुपये भारत सरकार को भेजे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी ने पंजाबब नेशनल बैंक घोटाला मामले से अपना नाम क्लियर होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) को 17.5 करोड़ रुपये दिए हैं | पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में नीरव मोदी की बहन और सरकारी गवाह पूर्वी ने ब्रिटेन के अपने बैक खाते में पड़े 17.25 करोड़ रुपये भारत सरकार को भेज दिया है|




प्रवर्तन निदेशालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है| ED ने बताया,''पीएनबी घोटाला मामले में सरकारी गवाह नीरव मोदी की बहन पूर्वी ने अपने यूके बैंक खाते में पड़े 17.25 करोड़ रुपये भारत सरकार को भेजे हैं |  



पूर्वी मोदी (नीरव मोदी की बहन) ने यूके बैंक खाते से भारत सरकार, प्रवर्तन निदेशालय के बैंक खाते में 2316889.03 अमरीकी डालर की राशि भेजी। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से कर्ज धोखाधड़ी मामले में मदद करने के बदले आपराधिक कार्यवाही से उन्हें छूट देने की अनुमति दी गयी 



ईडी ने बयान में कहा, ‘‘24 जून को, पूर्वी मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय को सूचित किया कि उन्हें लंदन, ब्रिटेन में उनके नाम पर एक बैंक खाते का पता चला जो उनके भाई नीरव मोदी के कहने पर खोला गया था और यह धन उनका नहीं था|



चूंकि पूर्वी मोदी को पूरा और सही खुलासा करने की शर्तों पर माफी की अनुमति दी गई थी, इसलिए उन्होंने ब्रिटेन के बैंक खाते से 23,16,889.03 अमरीकी डॉलर की राशि भारत सरकार, प्रवर्तन निदेशालय के बैंक खाते में भेज दी है|बयान के मुताबिक पूर्वी मोदी के इस सहयोग से प्रवर्तन निदेशालय करीब 17.25 करोड़ रुपये (23,16,889.03 अमरीकी डॉलर) वापस हासिल कर सका है|




नीरव मोदी वर्तमान में ब्रिटेन की जेल में है और भारत प्रत्यर्पण की उसकी याचिका खारिज हो चुकी है\ नीरव मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रैडी शाखा से दो अरब डॉलर कर्ज की धोखाधड़ी के मामले में वांटेड है|



उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने अप्रैल में नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित किए जाने का आदेश दिया था जो धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों में वांछित है| हाईकोर्ट के जज के सामने नीरव की अपील यह ‘‘दस्तावेजी’’ निर्णय करने से संबंधित थी कि क्या उसे भारत को प्रत्यर्पित करने संबंधी गृह मंत्री के निर्णय या वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के फरवरी के आदेश के खिलाफ अपील का कोई आधार है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।