मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ' के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने नितिन त्यागी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगठन की जड़ों को फेलाने वाले सामाजिक संगठन 'राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ' (RTYS) की 25 लोगों की राष्ट्रीय कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी जी के द्वारा कोर कमेटी…

राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ' के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने नितिन त्यागी
राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ' के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने नितिन त्यागी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगठन की जड़ों को फेलाने वाले सामाजिक संगठन 'राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ' (RTYS) की 25 लोगों की राष्ट्रीय कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी जी के द्वारा कोर कमेटी की सर्वसम्मति से गठन किया गया है, जिस में जनपद गाजियाबाद के निवासी  समाजसेवी नितिन त्यागी को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 




बेहद व्यवहार कुशल नितिन त्यागी की नियुक्ति से त्यागी समाज में उनके शुभचिंतक लोगों में बेहद हर्ष का माहौल है। पूर्व में भी संघ में सफलतापूर्वक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे नितिन त्यागी ने एकबार फिर से संगठन में पुनः राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देने के लिए भगवान परशुराम व महर्षि गालव को नमन करते हुए समस्त सम्मानित त्यागी समाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी व 'राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ' की सम्मानित कोर कमेटी के सभी सदस्यों का तहेदिल से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।




यहां आपको बता दे कि अपनी संघर्षशील शैली व समाज के प्रति किये जाने वाले सकारात्मक कार्य की वजह से 'राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ' धीरे-धीरे त्यागी समाज के बहुत बड़े वर्ग के लोगों की बेहद सशक्त आवाज बनता जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी के कुशल नेतृत्व में संगठन भारत की कई राज्यों में मजबूती के साथ फेला हुआ है। संगठन त्यागी समाज के लोगों के लिए बहुत सारे क्षेत्र में बेहद प्रशंसनीय सकारात्मक कार्य कर रहा है।




नव नियुक्त राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन त्यागी ने कहा कि वो अपनी पूर्ण सकारात्मक ऊर्जा के साथ त्यागी समाज के सुख-दुख में भागी बनेंगे और समाज के लोगों के संघर्ष में हमेशा सहभागी बनेंगे। उन्होंने कहा कि आज त्यागी समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है, आज समाज के सामने बहुत सारी ज्वंलत समस्या हैं, जिसके निदान के लिए संघ लगातार लोगों को जोड़कर कार्य करने के लिए प्रयासरत है। 




उन्होंने कहा कि संघ किसी भी त्यागी समाज के व्यक्ति पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगा वो उसके लिए अपनी सामर्थ्य अनुसार हर संभव मदद करेंगे। नितिन त्यागी ने कहा आज समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के लिए भगवान परशुराम व महर्षि गालव के दिखाये मार्ग पर त्यागी समाज के लोगों को चलना होगा, समाज को मजबूत करने के लिए एकजुट रहकर आपस में सहयोग करना होगा, तब ही आने वाले समय में त्य??गी समाज की युवा पीढी देश में सफलता के नित-नये आयाम स्थापित करेगी।












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।