मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह कोई बदलाव नहीं आया। वह देखभाल और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर फिलहाल स्थिर हैं|दिल्ली आर्मी रिसर्च एंड रेफरल(आर एंड…

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह कोई बदलाव नहीं आया। वह देखभाल और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर फिलहाल स्थिर हैं|




दिल्ली आर्मी रिसर्च एंड रेफरल(आर एंड आर) अस्पताल ने कहा, 'प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई बदलाव नहीं आया है। वह आईसीयू में भर्ती हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।'




इससे पहले गुरुवार को मुखर्जी के बेटे अभिजीत ने कहा था कि उन पर इलाज का असर हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि गुरुवार को प्रणब मुखर्जी का निधन होने की कई अफवाहें फैल गई थीं, जिसे लेकर सांसद अभिजीत मुखर्जी ने नाराजगी जताई थी।




बता दें कि 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को यहां सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सीय जांच में सामने आया कि उनके मस्तिष्क में एक बड़ा सा थक्का है, जिसके बाद उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी।




प्रणब मुखर्जी के निधन की अफवाहों को लेकर अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट किया था, ‘मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी अब भी जिंदा है और ‘हेमोडायनामिक’ तौर पर स्थिर हैं।’ उन्होंने लिखा, ‘कई वरिष्ठ पत्रकारों के सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने से स्पष्ट हो गया है कि भारत में मीडिया फर्जी खबरों की एक फैक्टरी बन गई है।’





उन्होंने यह भी लिखा, ‘‘जब मैं देखता हूं कि भारत में कोरपोरेट मीडिया घराने, कुछ पत्रकारों और सोशल मीडिया पर लोग सुर्खियों में रहने के लिए जानबूझकर फर्जी खबरों का धंधा करने लगते हैं तो मेरा सिर शर्म से झुक जाता है। एक ही झटके में एक जीवित व्यक्ति को मृत बनाने के लिए कितना गिर जाते हैं वे।’’




प्रणब मुखर्जी की बेटी एंव कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी ट्वीट किया, 'मेरे पिता के बारे में आ रही खबरें गलत हैं। मैं विशेषकर मीडिया से अनुरोध करती हूं, कि मुझे फोन न करें.... ताकि अस्पताल से कोई भी अद्यतन जानकारी आने के समय मेरा फोन ‘बिजी’ ना हो।' बता दें कि मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।