मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“दुखी हूं लेकिन हैरान नहीं”: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा 'पत्रकारों को गाली देने' पर राजद सांसद मनोज झा

नई दिल्ली: गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' द्वारा 'पत्रकारों को गाली देने' पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा,'' मैं दुखी हूं लेकिन हैरान नहीं हूं| अजय मिश्रा 'टेनी' और उनके जैसे अन्य लोग 'सबका सा…

“दुखी हूं लेकिन हैरान नहीं”: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा 'पत्रकारों को गाली देने' पर राजद सांसद मनोज झा
“दुखी हूं लेकिन हैरान नहीं”: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा 'पत्रकारों को गाली देने' पर राजद सांसद मनोज झा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी'  द्वारा 'पत्रकारों को गाली देने' पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा,'' मैं दुखी हूं लेकिन हैरान नहीं हूं| अजय मिश्रा 'टेनी' और उनके जैसे अन्य लोग 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के पीएम मोदी के मानदंडों में कैसे फिट होते हैं?..मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि पीएम मोदी की क्या मजबूरी है कि अजय मिश्रा को  गृह राज्य मंत्री पद से हटा नहीं पा रहे है|



दरअसल,''लखीमपुर खीरी में मदर चाइल्ड केयर सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने गए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी से जब एक पत्रकारों ने तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी उनके बेटे आशीष मिश्र पर हत्या की साजिश संबंधी धाराएं बढ़ाने पर सवाल किया तो वह आपा खो बैठे। उन्होंने पत्रकारों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने पत्रकार पर हाथ भी उठाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



 गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' के ''लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अपने बेटे आशीष के खिलाफ आरोपों से संबंधित सवाल पूछने वाले पत्रकार को अपशब्द कहने पर''राजद सांसद मनोज झा ने कहा,'' मैं दुखी हूं लेकिन हैरान नहीं हूं। (MoS) अजय मिश्रा 'तेनी' और उनके जैसे अन्य लोग 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के पीएम के मानदंडों में कैसे फिट होते हैं? मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि पीएम की क्या मजबूरी है कि उन्हें अपने पद पर बने रहने दें रहे..



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-mos-home-ajay-kumar-mishra-teni-hurls-abuses-at-a-journalist-who-asked-a-question-related-his-son-ashish-in-the-lakhimpur-kheri-violence-case



गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अपने बेटे आशीष के खिलाफ आरोपों से संबंधित सवाल पूछने वाले पत्रकार को अपशब्द कहे। मंत्री ने वहां मौजूद पत्रकारों की माइक पकड़ी और गाली-गलौज करते हुए उन्हें चोर तक कह दिया|



जो वीडियो सामने आई है, उसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकार पर हाथ उठाने की भी कोशिश की, लेकिन साथ में खड़े लोगों ने रोक लिया। इसके बाद फिर अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकारों को गाली दी।



 पत्रकार ने जब उनके बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ नए आरोपों के बारे में पूछा तो मंत्री ने चिल्लाते हुए कहा, "ये बेवकूफी भरे सवाल मत पूछो... दिमाग खराब है क्या ?"  इसके बाद उन्‍होंने मोबाइल बंद करा दिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मिश्रा एक अन्य रिपोर्टर का माइक छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं|



मंत्री ने कहा, 'जाकर एसआईटी से पूछो, ये तो तुम्हारे मीडिया वाले हैं न, इन्हीं सालों चोरों ने एक निर्दोष आदमी को फंसाया है, शर्म नहीं आती है, कितने सा.... लोग हैं, क्या जानना चाहते हो... एसआईटी से नहीं पूछे..' जो वीडियो सामने आया है, उसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकार पर हाथ उठाने की भी कोशिश की, लेकिन साथ में खड़े लोगों ने रोक लिया। इसके बाद फिर अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकारों को गाली दी|



आपको बात दें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर हत्या का केस दर्ज हो चुका है, विपक्ष लगातार टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहा है। खबरों के मुताबिक इस बीच अजय मिश्रा को दिल्ली तलब किया गया है। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।