मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बाबासाहेब ने जो भी अधिकार सबको दिए है,अगर हम उसका आदर नहीं करेंगे तो फिर डेमोक्रेसी है कहां? बोले CM ठाकरे-अब हमें तय करना है 'केंद्र से लड़ना है या डरना है

नई दिल्ली: जीएसटी और नीट-जेईई परीक्षा समेत अन्य मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कांग्रेस शासित राज्यों सहित तीन अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की| कांग्रेस अध्यक्ष…

बाबासाहेब ने जो भी अधिकार सबको दिए है,अगर हम उसका आदर नहीं करेंगे तो फिर डेमोक्रेसी है कहां? बोले CM ठाकरे-अब हमें तय करना है 'केंद्र से लड़ना है या डरना है
बाबासाहेब ने जो भी अधिकार सबको दिए है,अगर हम उसका आदर नहीं करेंगे तो फिर डेमोक्रेसी है कहां? बोले CM ठाकरे-अब हमें तय करना है 'केंद्र से लड़ना है या डरना है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: जीएसटी और नीट-जेईई परीक्षा समेत अन्य मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कांग्रेस शासित राज्यों सहित तीन अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा जीएसटी समेत अन्य मुद्दों पर बुलाई गई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा|




जेईई और नीट की परीक्षा पर CM उद्धव ठाकरे ने कहा कि,''अमेरिका से एक रिपोर्ट आई थी कि स्कूल खुलते ही करीब 97,000 बच्चे COVID19 से संक्रमित थे। अगर ऐसी स्थिति यहां आएगी तो हम क्या करेंगे? "ठाकरे ने कहा कि,'जून में अगर हम परीक्षा लेने के स्थिति में नहीं थे, तो आज ये संकट बढ़ गया तो हम कैसे परीक्षा ले सकते है?"




उद्धव ठाकरे ने बैठक में कहा कि अब हमें तय करना है, हमें केंद्र सरकार से लड़ना है या डरना है,''लड़ना है तो लड़ना है"| 'सत्यमेव जयते' है,' सत्ता मेव जयते नहीं| आम आदमी की ताकत सबसे बड़ी होती है, उसका आवाज सबसे ऊंचा होता है और वो अगर कोई दबाने की कोशिश करे तो उसकी आवाज उठनी चाहिए और वो हमारा कर्तव्य है।""विकास के लिए हम सरकार में आए है। लेकिन विकास का मतलब ये नहीं कि जहां चाहे, हमारी मर्जी से कुछ भी करे। जंगल है तोड़ दो, और वहां कुछ भी करो, नहीं।"




डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी ने फ़ेडरल स्ट्रक्चर को ध्यान में रखकर हमारी घटना बनाई है। उस घटना में जो भी अधिकार सबको दिए है उसका अगर हम आदर नहीं करेंगे तो फिर हमारे यहां डेमोक्रेसी है कहां?""शायद कुछ लोगोंको ऐसे लगता होगा की हम काफी स्लो जा रहे हैं। जल्दबाजी करके कुछ फायदा नहीं होता है, आहिस्ते कदम जाए लेकिन ठीक से डाले तो जो कदम हम आगे बढ़ाएंगे उसको वापस लेने की आपत्ती हमपर नहीं आनी चाहिए, ये सोच समझकर हम आगे जा रहे है।"





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।