मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

NSE घोटाला: पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण, रवि नारायण और पूर्व COO आनंद सुब्रमण्यम के खिलाफ 'लुक आउट' सर्कुलर जारी

नई दिल्ली: NSE irregularities: सीबीआई ने पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण, रवि नारायण और पूर्व सीओओ आनंद सुब्रमण्यम के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया| सीबीआई ने अनियमितताओं के सिलसिले में एनएसई की पूर्व स…

NSE घोटाला: पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण, रवि नारायण और पूर्व COO आनंद सुब्रमण्यम के खिलाफ 'लुक आउट' सर्कुलर जारी
NSE घोटाला: पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण, रवि नारायण और पूर्व COO आनंद सुब्रमण्यम के खिलाफ 'लुक आउट' सर्कुलर जारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: NSE irregularities: सीबीआई ने पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण, रवि नारायण और पूर्व सीओओ आनंद सुब्रमण्यम के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया| सीबीआई ने अनियमितताओं के सिलसिले में एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण से पूछताछ की|




एक योगी के इशारे पर कई सालों तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बड़े फैसले लिए गए। हिमालय के इस रहस्यमय योगी को न तो किसी ने कभी देखा और न ही कोई उससे कभी मिला। इस योगी की कहानी पूरी तरह से फिल्मी है। इस कहानी के तीन मुख्य पात्र हैं। हिमालय का ये योगी खुद, NSE की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रा रामकृष्ण और ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद सुब्रमण्यम।



चित्रा कई सालों तक योगी के इशारे पर एक्सचेंज की गोपनीय जानकारी शेयर करती रहीं। 15 लाख रुपए के पैकेज वाले एक मिड-लेवल मैनेजर आनंद सुब्रमण्यम को 1.38 करोड़ रुपए के पैकेज पर नियुक्त कर दिया। प्रमोशन भी दिया। इन आरोपों की जांच के बाद 11 फरवरी को सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने रामकृष्ण पर 3 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई। सवाल किया तो बोलीं कि योगी तो कहीं भी प्रकट हो जाते हैं। अब रामकृष्ण के घर पर IT डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है।




चित्रा रामकृष्ण 2013 से लेकर 2016 तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की सीईओ और एमडी रहीं। वे 1990 में एनएसई की शुरुआत से ही इससे जुड़ी थीं। उन्हें 2009 में एनएसई का संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। 2013 में उन्हें सीईओ पद सौंप दिया गया। 2016 में उन्हें पद के गलत इस्तेमाल और एक घोटाले से नाम जुड़ने के बाद एनएसई से निकाल दिया गया। 



सेबी को पूछताछ में उन्होंने बताया है वह हिमालय के एक रहस्यमय योगी की सलाह पर अपने फैसले लेती थीं। आनंद सुब्रमण्यम की भारी-भरकम पैकेज पर नियुक्ति भी चित्रा ने इसी रहस्यमय योगी के इशारे पर की थी। SEBI ने चित्रा रामाकृष्ण पर इन धांधलियों के लिए 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। पूर्व CEO रवि नारायण पर भी 2 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगी है।


https://www.thevirallines.net/india-news-nse-scam-congress-attacks-modi-govt-why-are-pm-modi-and-fm-silent-on-indias-biggest-financial-scam-ever-ask-9-questions  


आनंद सुब्रमण्यम एक अप्रैल, 2013 को एनएसई में चीफ स्ट्रैटिजिक एडवाइजर (सीएसई) के पद पर नियुक्त हुए थे। वे इसके बाद एक अप्रैल 2015 से लेकर 21 अक्तूबर 2016 तक एनएसई के ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर (जीओओ) और एमडी-सीईओ चित्रा सुब्रमण्यम के सलाहकार के पद पर भी रहे। ये दोनों ही पद एनएसई में चित्रा सुब्रमण्यम की नियुक्ति से पहले नहीं थे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।