मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन, PM मोदी और CM नीतीश कुमार ने जताया शोक

नई दिल्ली: बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का निधन हो गया। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का आज तड़के निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। जान…

बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन, PM मोदी और CM नीतीश कुमार ने जताया शोक
बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन, PM मोदी और CM नीतीश कुमार ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का निधन हो गया। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का आज तड़के निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक,''कोरोना से संक्रमित होने के बाद करीब एक सप्ताह पहले उन्हें पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। हालांकि वह पहले से किडनी रोग से जूझ रहे थे। एक दिन के अंतराल पर उनका डायलिसिस किया जा रहा था। अचानक स्थिति नाजुक होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और अंतत: उनका निधन हो गया।




बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त जताया है| PM मोदी ने ट्वीट किया,'' बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। उन्होंने गरीबों की सेवा के साथ-साथ ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास किए।शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों को मेरी संवेदनाएं।ओम शांति!



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कद्दावर नेता एवं पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े राजनेता थे।




मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को शोक संदेश में कहा, “श्री कामत जमीन से जुड़े राजनेता थे। वह मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी थे। वह एक कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।” कोविड काल के लिए वर्तमान में लागू दिशा-निर्देश के तहत राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।




मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाने वाले कामत मधुबनी जिले के बाबूबरही से विधायक थे। जदयू ने कामत की खराब तबीयत को ध्यान में रखते हुए इस बार के विधानसभा चुनाव में उनकी बहु मीना कामत को बाबूबरही से अपना उम्मीदवार बनाया है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।