नई दिल्ली: कांग्रेस पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार (11 जून) को पूरे देश के पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, प्रदर्शन के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दे जैसे अभूतपूर्व आर्थिक सुस्ती, रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी, महंगाई और बेरोजगारी आदि मुद्दे को उठाएगी। पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण की देशवासी 15 महीनों से कोरोना से जूझ रहे हैं।
मध्य प्रदेश: कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए।
दिल्ली: कांग्रेस पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी नेता के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, ''मोदी सरकार आम जनता को लूटना बंद करे। पिछले 5 महीनों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 44 बार बढ़ाए गए। 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हैं।''
केंद्र सरकार का अहंकार टूटेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की इस मुहिम का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सरकार आंख-कान बंद करके बैठी है। सरकार को पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने पड़ेंगे: पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट
ओडिशा: भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
हरियाणा: कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अंबाला में विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली: पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रीन पार्क क्षेत्र के अरविंदो मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, ''सरकार तेल के दाम कम करे। इससे जनता पर बोझ बढ़ रहा है।''
पंजाब: पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने को लेकर अमृतसर में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज देशभर के पेट्रोल पंपों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
कर्नाटक: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुबली में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी आज देशभर में तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन करेगी।