मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

विरोध के बीच पीयूष गोयल ने वापस लिया 'बिहार' वाला बयान, बोले- “अपमान का इरादा न था..”

नई दिल्ली: राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा बिहार पर की गई टिप्पणी को लेकर RJD-JDU के सांसदों ने आज गुरुवार को संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध…

विरोध के बीच पीयूष गोयल ने वापस लिया 'बिहार' वाला बयान, बोले- “अपमान का इरादा न था..”
विरोध के बीच पीयूष गोयल ने वापस लिया 'बिहार' वाला बयान, बोले- “अपमान का इरादा न था..” | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा बिहार पर की गई टिप्पणी को लेकर RJD-JDU के सांसदों ने आज गुरुवार को संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के बीच बिहार के संबंध में राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को अपना बयान वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। गोयल ने सदन में कहा, मैं अपना बयान वापस लेता हूं। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।



 दरअसल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा था कि 'ये लोग पूरे देश को बिहार बना देंगे|' बिहार के अपमान के मुद्दे पर बिहार के सांसदों ने गुरुवार को गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया| विपक्षी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से माफी की मांग की| आरजेडी सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में बिहार के बारे में अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से माफी की मांग की थी|



बिहार पर अपने विवादित बयान पर संसद में आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, मेरा बिहार के लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं है। अगर इससे किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं तुरंत उस बयान को वापस लेता हूं।



पीयूष गोयल के बयान 'ये लोग पूरे देश को बिहार बना देंगे' पर बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा था कि,'' देखिए,कैसे एक विवेकहीन व अहंकारी केंद्रीय भाजपाई मंत्री सदन के अंदर बिहार और बिहारियों का अपमान कर रहे है? इनके गृह राज्य महाराष्ट्र से 2.5लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स गुजरात चले गए लेकिन बेचारे चूँ तक नहीं कर सके,यही इनकी हैसियत है। बिहार BJP के नाकारा सांसदों ने जमीर बेच दिया है।


RJD ने ट्वीट किया था, "इनका बस चले तो देश को बिहार ही बना दें!" केंद्रीय मंत्री  पीयूष गोयल का सदन में यह कथन दुर्भाग्यपूर्ण, दंभपूर्ण, पूर्वाग्रह और एलिटिज़्म से भरा है। यह भाजपा के राष्ट्रवादी ढोंग की भी पोल खोलता है। इसके लिए केंद्र सरकार और पीयूष गोयल जी समस्त बिहार से माफ़ी माँगें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।